{"_id":"644b984ec707f12e7f04ad33","slug":"jammu-traffic-police-personnel-going-on-bike-without-helmet-dsp-issue-challan-2023-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: बिना हेलमेट बाइक पर जा रहे थे यातायात पुलिस कर्मी, DSP ने काटा चालान, विभागीय जांच की भी सिफारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: बिना हेलमेट बाइक पर जा रहे थे यातायात पुलिस कर्मी, DSP ने काटा चालान, विभागीय जांच की भी सिफारिश
Sat, 29 Apr 2023 10:36 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sat, 29 Apr 2023 10:36 AM IST
सार
कुंजवानी में यातायात कर्मी मंजूर अहमद बिना हेलमेट के ही पिछली सीट पर बैठ गए। तभी किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। चंद घंटों में ही वीडियो यातायात पुलिस के पास पहुंच गया। जिस पर चालान काटा गया है।
विज्ञापन
Jammu
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यातायात पुलिस ने गुरुवार को यातायात पुलिस कर्मी का चालान काट दिया। साथ ही विभागीय जांच की सिफारिश की। उक्त कर्मी पिछली सीट पर बैठा था, लेकिन हेलमेट नहीं पहना था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद यातायात पुलिस के एसडीपीओ बिक्रम कुमार ने कर्मी की पहचान की और एक हजार रुपये का चालान काटा।
विज्ञापन
दरअसल, हेड कांस्टेबल मंजूर अहमद आर्म्ड पुलिस में है, जो यातायात पुलिस के साथ अटैच है। वीरवार को मंजूर ने यातायात पुलिस के ही एसपीओ रमन कुमार से कुंजवानी में लिफ्ट ली। एसपीओ रमन कुमार आधिकारिक मोटरसाइकिल (जेके02डीए 6267) पर पुलिस लाइन में पेट्रोल डलवाने आ रहा था। जैसे ही कुंजवानी से निकले तो मंजूर अहमद बिना हेलमेट के ही पिछली सीट पर बैठ गया। तभी किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। चंद घंटों में ही वीडियो यातायात पुलिस के पास पहुंच गया। इसके बाद एसडीपीओ ने कार्रवाई की।
विज्ञापन
यह वीडियो कुंजवानी का है। नियम हर किसी के लिए एक है। हेलमेट न पहनने पर एक हजार रुपये का चालान काटा है। साथ ही एसएसपी यातायात पुलिस से विभागीय जांच की सिफारिश भी की है। इसके लिए पत्र लिखा गया है। -बिक्रम कुमार, एसडीपीओ, यातायात पुलिस।
विज्ञापन