फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, tawi river front, start in april

Jammu News: अप्रैल से करें तवी रिवर फ्रंट की सैर

विज्ञापन
jammu, tawi river front, start in april
विधानसभा में प्रश्न के जवाब में सरकार ने दिया जवाब, कहा, पहले चरण का काम अंतिम दौर में
विज्ञापन

पर्यटन को लगेंगे पंख, लोग सुबह-शाम कर सकेंगे सैर
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। अप्रैल माह से लोग तवी रिवर फ्रंट की सैर कर सकेंगे। मौजूदा समय में फ्रंट के पहले चरण का काम अंतिम दौर में है। अब इसे लोगों के लिए खोलने की तैयारी है।
मौजूदा समय में लोगों को सैर करने के लिए रास्ते, आरती घाट तैयार कर लिए गए हैं। वहीं, कृत्रिम झील पर काम जारी है। पहले ही पुलों को रंगबिरंगी लाइटों से सजा दिया गया है। फव्वारों को भी शुरू कर दिया गया है। झील को आकार दे दिया गया है।
विज्ञापन

अप्रैल में झील में पानी भरने के बाद लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। इससे शहरवासी सुबह-शाम सैर कर सकेंगे। इसके अलावा पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। यह जवाब सरकार ने विधायक अरविंद गुप्ता के सवाल पर दिया है। साथ ही बताया कि तवी रिवर फ्रंट के बाएं बैंक का काम मार्च 2025 में पूरा होगा। काम 96 फीसदी पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दाएं बैंक पर काम अप्रैल 2025 में पूरा होगा। काम 94 फीसदी पूरा हो चुका है। इस पर कुल 135.11 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। कृत्रिम झील पर काम 85 फीसदी पूरा कर लिया गया है। यह काम सात सितंबर 2022 में शुरू हुआ था। कुल 64.80 करोड़ रुपये की राशि मंजूर है, जिसमें से अभी तक 36.15 करोड़ खर्च किए जा चुके हैं।

जेडीए ने शुरू की कवायद, स्मार्ट सिटी में पूरा हुआ सपना
2018 में जेडीए ने फ्रंट निर्माण के लिए कवायद शुरू की थी। 150 करोड़ से काम के लिए टेंडर हुए। लेकिन, कंपनियों ने टेंडर प्रक्रिया में भाग नहीं लिया। 2019 में स्मार्ट सिटी परियोजना में प्रोजेक्ट को लिया गया। डीपीआर तैयार होने के बाद 2022 में काम आरंभ हुआ था।


ये काम भी होंगे फ्रंट में
दूसरे चरण में पार्क, एक जैसे भवन, सरकारी कार्यालय, पार्किंग, मॉल, होटल, पैदल रास्ते सहित अन्य सुविधाएं मिलनी हैं। तवी रिवर फ्रंट के दोनों किनारों के साथ लगती 100 कनाल जमीन में काम होना है। जमीन को चिह्नित कर लिया गया है। साइकिलिंग ट्रैक, जॉगिंग ट्रैक, वॉक-वे, बैठने की जगह, विद्युतीकरण के साथ चार रेस्तरां का निर्माण होगा। इसके बाद तवी पुल बिक्रम चौक से गुज्जर नगर पुल तक काम होगा।



तवी रिवर फ्रंट के पहले चरण में काम अंतिम दौर में है। जल्द ही सुविधा दी जाएगी। इससे पर्यटन को भी पंख लगेंगे। साथ ही शहरवासियों को भी काफी सुविधाएं मिलेंगी।
-डाॅ. देवांश यादव, आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed