{"_id":"651f24eb57e308e32302bd37","slug":"jammu-tawai-golf-course-jammu-news-c-10-jmu1037-216586-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जेएंडके ओपन... बीमारी से उभरने के एक महीने बाद दिल्ली के कपिल की शानदार वापसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जेएंडके ओपन... बीमारी से उभरने के एक महीने बाद दिल्ली के कपिल की शानदार वापसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। जम्मू तवी गोल्फ कोर्स में जेएंडके ओपन 2023 के दूसरे राउंड में वीरवार को प्रदेश के खिलाड़ियों का प्रदर्शन ठीक नहीं रहा। कोई भी खिलाड़ी हॉफवे कट पार नहीं कर पाया। दिल्ली के एक खिलाड़ी ने बीमारी के बाद शानदार वापसी की। कपिल कुमार ने संयुक्त न्यूनतम स्कोर चार-अंडर 68 बनाकर दो शॉट की बढ़त हासिल की। इससे उनका कुल स्कोर सात-अंडर 137 हो गया। चंडीगढ़ के अक्षय शर्मा 71 स्कोर के बाद पांच-अंडर 139 के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गए। दिल्ली के हर्षजीत सिंह सेठी (71) चार अंडर 140 के साथ तीसरे स्थान पर रहे, जबकि टाटा स्टील पीजीटीआई रैंकिंग लीडर महू के ओम प्रकाश चौहान (70) एक शॉट पीछे चौथे स्थान पर रहे। हॉफवे कट सिक्स ओवर 150 पर घोषित की गई थी जिसे पचास पेशेवरों ने हासिल किया। इसमें जम्मू-कश्मीर के सभी खिलाड़ी चूक गए।
कपिल कुमार हाल में बीमारी से उबरे हैं। लगभग एक महीने तक गोल्फ से दूर रहे। दूसरे दिन वे ड्राइवर और आयरन के साथ बेहतरीन फॉर्म में थे। रात भर तीसरे स्थान पर रह कर एक बढ़त से पीछे रहे। आठवें होल में बर्डी के साथ लीडर बोर्ड पर आगे बढ़ना शुरू किया। 14वें, 15वें और 16वें होल में बर्डी लगाई, क्योंकि उन्होंने सभी अवसरों पर 10 फीट के भीतर एप्रोच शॉट लगाए।
कपिल ने कहा कि ड्राइविंग सॉलिड थी क्योंकि इसे लंबा और सीधा मारा। दिन की शुरुआत से ही ड्राइविंग को लेकर आश्वस्त महसूस कर रहा था। बंकर से सातवें स्थान पर अच्छा बचाव किया। अगस्त में बीमारी के बाद धीरे-धीरे फिटनेस के साथ वापस आ रहा हूं। पिछले सप्ताह हैदराबाद में स्विंग थोड़ी प्रतिबंधित थी, लेकिन इस सप्ताह शारीरिक स्थिति बेहतर है जिससे अच्छी तरह से स्विंग कर रहा हूं। पहले राउंड में संयुक्त लीडर करण प्रताप सिंह 76 स्कोर के साथ आठवें स्थान पर आ गए। वहीं, नई टूर्नामेंट ट्रॉफी का अनावरण जम्मू-कश्मीर के पर्यटन सचिव डॉ. सैयद आबिद रशीद शाह ने किया। ट्रॉफी में दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब रेल ब्रिज को दर्शाया है, जो जम्मू-कश्मीर के रियासी में है।