फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu: Suspicious bag with bullet and uniform recovered in samba police secrurity forces alert

सांबा: जिस जगह मिला संदिग्ध बैग, सैन्य वर्दी और कारतूस, 16 साल पहले यहां आतंकियों ने दी थी दबिश, किया था हमला

Wed, 19 Jun 2024 01:03 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, सांबा
अमर उजाला नेटवर्क, सांबा Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 19 Jun 2024 01:03 PM IST
सार

सेना की क्यूआरटी वाहन सवार जवानों ने सांबा के वीर भूमि पार्क के गेट के बाहर एक संदिग्ध बैग बरामद किया है।

विज्ञापन
jammu: Suspicious bag with bullet and uniform recovered in samba police secrurity forces alert
सांबा में मिला संदिग्ध बैग - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू संभाग के जिला सांबा में एक संदिग्ध बैग बरामद हुआ। जांच करने के बाद इसमें सैन्य वर्दी और कारतूस पाया गया है। सोलह साल पहले भी इसी जगह से आतंकी गुजरे थे। तब उन्होंने सांबा में दो आतंकी हमले को अंजाम दिया था। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी और  सेना के मेजर सहित चार लोग घायल हुए थे।

विज्ञापन


सेना की क्यूआरटी वाहन सवार जवानों ने सांबा के वीर भूमि पार्क के गेट के बाहर एक संदिग्ध बैग बरामद किया। यह बैग मंगलवार सुबह बरामद किया गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। बैग की जांच में सेना की वर्दी, टीर्शट, एक पायजामा व एसएलआर का एक कारतूस मिला। इसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। उधर, इस बरामदगी के बाद लोगों में दहशत है। लोग कयास लगा रहे हैं कि यह आतंकियों का बैग हो सकता है। वहीं पुलिस के आला अधिकारियों ने इसके बारे में कोई पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन


जिला कठुआ की तहसील हीरानगर के सैडा सोहल में आतंकियों की मौजूदगी के बाद सांबा जिला में भी कई क्षेत्रों में संदिग्ध देखे जाने की सूचना पर पुलिस, सेना व सुरक्षाबलों को अलर्ट पर रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

2008 में आतंकियों ने तारबंदी को काटकर की थी घुसपैठ, एक घर पर किया हमला

गौरतलब है कि वर्ष 2008 में भारत-पाक सीमा पर लगाई गई तारबंदी को काटकर आधा दर्जन आतंकियों ने घुसपैठ की थी। अगले दिन सुबह ही स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता होशियार सिंह के घर तीन आतंकियों ने गोलीबारी कर दंपती को मार दिया और दो लोगों को घायल कर दिया था। तब आतंकी इसी स्थान की ओर आगे बढ़े थे।

बाद में कैली मंडी पहुंचकर एक परिवार को बंधक बनाया था। काफी मुस्तैदी के बाद सेना, पुलिस व सुरक्षाबलों ने बंधक बनाए गए लोगों को छुड़ाकर आतंकियों को मार गिराया था। इस दौरान एक महिला की भी जान गई थी और सेना के मेजर सहित दो लोग घायल हुए थे। अब स्थानीय लोगों को आशंका है कि कहीं एक बार फिर से इसी मार्ग का आतंकी फायदा तो नहीं उठा रहे हैं। हालांकि पुलिस इस बारे में केवल यही कह रही है कि ऐसा कुछ नहीं मिला है।

संदिग्ध देखे जाने की सूचना पर पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन

कठुआ शहर के सावन चक वार्ड 14 में संदिग्ध देखे जाने के सूचना पर पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार कठुआ पुलिस को देर रात सूचना मिली कि शहर के वार्ड 14 में संदिग्ध देखे गए हैं। इसके बाद सिटी पुलिस थाने की टीम हरकत में आई और तलाशी अभियान शुरू किया।

वार्ड 14 के निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि रात तीन बजे के लगभग कुछ अज्ञात लोग उसके घर में घुस आए। जब परिवार के सदस्यों को भनक लगी और वे जागे तो संदिग्ध मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आसपास के इलाके को खंगाला लेकिन कुछ भी हाथ नहीं लगा है। एक दिन पहले ही बरनोटी में भी लोगों ने संदिग्ध देखे जाने की सूचना दी थी।

सीमावर्ती इलाके से दो युवकों को पूछताछ के लिए एसओजी ने हिरासत में लिया

हीरानगर के सैडा सोहल में हुए आतंकी हमले को लेकर सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी हुई हैं। खूफिया सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार एसओजी ने मंगलवार देर शाम हीरानगर के सीमावर्ती गांव बट्ठल चक से पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में लिया है। देर शाम एसएसपी कठुआ भी शेरपुर में पहुंचे थे। इनसे फिलहाल पूछताछ जारी है।

भारत पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे इलाके में आतंकियों की ओर से हाल फिलहाल में हुई घुसपैठ से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। इन इलाकों में आतंकियों के मददगार स्लीपर सेल के रूप में सक्रिय होने की भी आशंका जताई जा रही है। ज्ञात रहे कि 11 और 12 जून को सुरक्षाबलों ने हीरानगर के सैडा सोहल गांव में आतंकियों का सफाया किया था। इससे पहले आतंकियों ने ग्रामीणों पर हमला किया था, जिसमें एक नागरिक घायल हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed