फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu srinagar national highway has been opened on 16 september

14 दिन बाद जम्मू-श्रीनगर हाईवे खुला

Tue, 16 Sep 2014 06:29 PM IST
Updated Tue, 16 Sep 2014 06:29 PM IST
विज्ञापन
jammu srinagar national highway has been opened on 16 september
14 दिन से बंद जम्मू-श्रीनगर हाईवे आखिरकार मंगलवार को खुल गया। भारी बारिश के कारण इस मार्ग पर काफी जगहों पर भूस्खलन हुआ था, जिसके बाद ये प्रमुख मार्ग बंद हो गया था।
विज्ञापन


जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद हो जाने के कारण घाटी में जरूरी चीजों की भारी किल्लत पैदा हो गई है। हाईवे खुलने से अब जरूरी सामान जम्मू से ट्रकों द्वारा श्रीनगर भेजा जाना शुरु हो गया है।
विज्ञापन


सीमा सड़क संगठन और सेना के इंजीनियरों की कड़ी मशक्कत के बाद 16 सितंबर को इस हाईवे पर फिर से यातायात बहाल हो गया।

बाढ़ में बहे पुलों को बनाने का काम जारी

jammu srinagar national highway has been opened on 16 september

इससे पहले सेना के इंजीनियरों ने 9 सितंबर को लद्दाख को श्रीनगर से जोड़ने वाले मार्ग को खोल द‌िया था और इसके बाद सेना ने13 स‌ितंबर को स‌िनथान पास वाया क‌िश्तवाड को खोल द‌िया था।

इस सारे अभ‌ियान में सबसे प्रमुख ये रहा क‌ि रामबन के पास रामसू में हुए भारी भूस्खलन के कारण बही लगभग 300 मीटर सड़क को फ‌िर से चालू कर द‌िया गया है।

वहीं कई जगहों पर बाढ़ में बहे पुलों की फ‌िर से बनाया जा रहा है। इस काम सेना और सीमा सड़क संगठन के लोग 24 घंटे काम शुरु क‌िए हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed