फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu-Srinagar National Highway closed due to snowfall at Jawahar Tunnel area

जम्मू-कश्मीरः जवाहर सुरंग के पास बर्फबारी के चलते जम्मू-श्रीनगर हाइवे बंद, तापमान में भारी गिरावट

Mon, 16 Nov 2020 10:17 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 16 Nov 2020 10:17 AM IST
विज्ञापन
Jammu-Srinagar National Highway closed due to snowfall at Jawahar Tunnel area
जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी - फोटो : एएनआई
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बर्फबारी के कारण बंद हो गया है। जवाहर सुरंग के पास बर्फबारी हुई है। इससे पहले रविवार को भी जम्मू श्रीनगर नेशनल हाइवे पर बारिश के चलते कई स्थलों पर भूस्खलन हुआ था, हालांकि हाइवे बंद नहीं किया गया था। हाइवे पर वाहनों को धीरे-धीरे आगे जाने की अनुमति दी गई थी। लेकिन आज हाइवे को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन


वहीं, पीरपंजाल माउंटेन रेंज के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हुई जम्मू में मुगल रोड बंद कर दिया गया है। इससे पहले जम्मू के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग, पहलगाम के अलावा जम्मू संभाग के पुंछ, राजोरी और डोडा जिले के ऊंचे पर्वतीय इलाकों में रविवार को जमकर बर्फबारी हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे तापमान में छह से 12 डिग्री तक की भारी गिरावट होने से कड़ाके की ठंड की शुरूआत हो गई। वहीं राजोरी और पुंछ जिलों को कश्मीर घाटी से जोड़नी वाली मुगल रोड पर पीर की गली समेत कई अन्य क्षेत्रों में भारी बर्फबारी से यह रोड बंद हो गई थी। श्रीनगर लेह हाईवे भी भारी बर्फबारी और भूस्खलन के चलते बंद हो गया। जम्मू श्रीनगर नेशनल हाइवे पर बारिश के चलते कई स्थलों पर भूस्खलन हुआ लेकिन हाइवे पर वाहनों को धीरे-धीरे आगे जाने की अनुमति दी गई हैं। 

जम्मू श्रीनगर नेशनल हाइवे पर सोमवार को श्रीनगर की तरफ से भारी वाहनों को आने दिया जाएगा और जम्मू से श्रीनगर की तरफ केवल हल्के वाहनों को जाने की अनुमति दी जाएगी। मौसम के करवट बदलने से श्रीनगर के तापमान में करीब नौ डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है। 
 

श्रीनगर में दिन का अधिकतम तापमान 7.7 और न्यूनतम तापमान  2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पहलगाम में दिन का तापमान करीब छह डिग्री लुढ़क कर अधिकतम तापमान 8. 0 और न्यूनतम तापमान  4 4 डिग्री दर्ज हुआ। 

कुपवाड़ा में दिन का अधिकतम तापमान करीब 13 डिग्री लुढ़क कर अधिकतम तापमान  3.8 डिग्री दर्ज हुआ। गुलमर्ग में दिन का तापमान करीब दस डिग्री कम होकर  0. 5 और न्यूनतम तापमान माइनस 1. 0 दर्ज हुआ। जम्मू में दिन के अधिकतम तापमान में करीब आठ डिग्री की कमी आई हैं। यहां पर दिन का अधिकतम तापमान 19. 7 और न्यूनतम तापमान  14. 7 डिग्री दर्ज हुआ। कटड़ा में दिन का अधिकतम तापमान 18. 2 दर्ज हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed