फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Srinagar national highway closed due to snow fall

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद, भूस्खलन से एंबुलेंस सहित सैकड़ों वाहन फंसे

Tue, 06 Nov 2018 06:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 06 Nov 2018 06:50 AM IST
विज्ञापन
Jammu Srinagar national highway closed due to snow fall
जम्मू-श्रीनगर हाइवे - फोटो : twitter

रियासत में सोमवार को मौसम साफ होने के बावजूद यात्रियों की दिक्कतें कम नहीं हो पाई। रामबन के बैटरी चश्मा इलाके में भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग सोमवार दिनभर बंद रहा। हाईवे पर उधमपुर और कश्मीर से काजीगुंड के बीच सैकड़ों यात्री वाहनों और ट्रकों को रोका गया है। जाम में कई एंबुलेंस भी फंसी रहीं। यातायात अव्यवस्था को लेकर हाईवे पर कई जगह यात्रियों ने प्रदर्शन किए। देर शाम तक हाईवे को खोलने में सफलता नहीं मिल पाई थी। मुगल रोड पर सोमवार पांचवें दिन भी यातायात बहाल नहीं हो पाया। 

विज्ञापन


सोमवार तड़के बैटरी चश्मा में पहाड़ के एक बड़े हिस्से से पस्सियों के सड़क पर आ जाने से हाईवे बंद हो गया। राजमार्ग के बंद होते ही रामबन के आसपास राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। उधमपुर से किसी भी वाहन को घाटी की तरफ जाने की अनुमति नहीं दी गई। गत रविवार को भारी बर्फबारी के चलते हाईवे को एकतरफा बहाल किया गया था, जिसके बाद दूसरे दिन दोबारा हाईवे बंद हो गया। राजमार्ग पर फंसे कई यात्री वहीं पर खाना बना कर गुजारा कर रहे हैं। ऐसी ही स्थिति ट्रक चालकों व सह चालकों की है। ठंड ने यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है। 
विज्ञापन


मौसम के बदले मिजाज से घाटी के अधिकांश जिलों में दिन का पारा सामान्य से 12-13 डिग्री लुढ़क गया है। जबकि जम्मू संभाग में सामान्य से 9-12 डिग्री तक गिरावट आई है। श्रीनगर में दिन का पारा सामान्य से 12.2 गिरकर 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में मौसम साफ रहने के साथ दिन का तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री लुढ़क कर 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार आगामी 9 से 11 नवंबर तक जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। जबकि मंगलवार को मौसम साफ रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुगल रोड से 41 नागरिक निकाले 
जिला प्रशासन शोपियां की ओर से शोपियां को राजोरी और पुंछ से जोड़ने वाले मुगल रोड पर खराब मौसम और भारी बर्फबारी से फंसे 41 नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा गया। उन्हें शोपियां में छत के साथ खाने और अन्य जरूरी सुविधाएं मुहैया करवाई गईं। सोमवार दूसरे दिन भी मुगल रोड से बर्फ हटाने का काम जारी रहा। इस बीच चेयरमैन चीफ एग्जीक्यूटिव काउंसिलर/सीईसी एलएएचडीसी, कारगिल ने मंडलायुक्त कश्मीर से खराब मौसम के कारण राजमार्ग पर फंसे यात्रियों को श्रीनगर तक पहुंचाने के लिए मदद मांगी है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर बर्फ हटाने और हाईवे को खोलने के कार्य की समीक्षा की।  

स्थान         न्यूनतम तापमान 
लेह           माइनस 5.5
गुलमर्ग        माइनस 5.0
कुपवाड़ा       माइनस 0.9
पहलगाम         0.3
श्रीनगर           1.8

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed