फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu-Srinagar highway shut for third day following landslides Jammu

जम्मू कश्मीर में भूस्खलन और फ्लैश फ्लड से बिगड़े हालात: 26 मौतें... छह लापता, हजारों श्रद्धालु फंसे; हाईवे बंद

Fri, 24 Jul 2026 12:24 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Fri, 24 Jul 2026 12:24 PM IST
सार

लगातार बारिश, भूस्खलन और फ्लैश फ्लड के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग तीसरे दिन भी बंद रहा 1000 से अधिक वाहन फंसे हुए हैं। जम्मू संभाग में 26 लोगों की मौत और 6 लोगों के लापता होने के बीच प्रशासन, सेना व बचाव एजेंसियां राहत कार्यों में जुटी हैं और सभी धार्मिक यात्राएं स्थगित हैं।

विज्ञापन
Jammu-Srinagar highway shut for third day following landslides Jammu
मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लगातार हो रही बारिश, बादल फटने और फ्लैश फ्लड के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन भी बंद रहा। कई स्थानों पर भूस्खलन, पत्थर गिरने और सड़क धंसने से यातायात पूरी तरह प्रभावित है। प्रशासन की ओर से यात्रियों को हाईवे पर सफर करने से बचने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन

पिछले छह दिनों में जम्मू संभाग में बारिश और प्राकृतिक आपदाओं के कारण 26 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि छह लोग अभी भी लापता हैं। सबसे अधिक प्रभावित पुंछ और राजोरी जिलों में लापता लोगों की तलाश के लिए बचाव दल अभियान चला रहे हैं।

करीब 250 किलोमीटर लंबे जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर उधमपुर जिले के देओल ब्रिज, समरोली और जखैनी तथा रामबन जिले के बनिहाल इलाके में मार्ग बाधित है। लगातार बारिश के कारण मलबा हटाने और सड़क मरम्मत का काम प्रभावित हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे बंद होने से जम्मू, नगरोटा, उधमपुर, रामबन, लखनपुर और सांबा समेत कई स्थानों पर 1000 से अधिक वाहन फंसे हुए हैं। कई अंतर-जिला सड़कें भी भूस्खलन और सड़क कटाव के कारण बंद हैं। हालांकि मुगल रोड और श्रीनगर-सोनमर्ग-गुमरी  मार्ग पर यातायात जारी है।

फंसे हुए यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे ने बडगाम और बनिहाल से कटड़ा तक विशेष ट्रेन चलाई है। इसके अलावा श्रीनगर से जम्मू तक 600 से अधिक पर्यटकों को सुरक्षित पहुंचाया गया है।

मौसम विभाग ने जम्मू संभाग के कई हिस्सों में खासकर चिनाब घाटी, उधमपुर, जम्मू, सांबा और कठुआ जिलों में बारिश की संभावना जताई है। हालांकि दोपहर बाद मौसम में धीरे-धीरे सुधार की उम्मीद है, लेकिन शाम तक कुछ स्थानों पर हल्की बारिश जारी रह सकती है।

विज्ञापन

लगातार बारिश के कारण कई नदियां और नाले उफान पर हैं। निचले इलाकों में फ्लैश फ्लड से घरों दुकानों और सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है। प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं।

यह खबर भी पढ़ें: उधमपुर के गांवों में फ्लैश फ्लड से तबाही: कई मकानों को नुकसान, तीन परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया

खराब मौसम को देखते हुए अमरनाथ यात्रा, माता वैष्णो देवी यात्रा, शिवखोड़ी और मचैल यात्रा को शुक्रवार के लिए स्थगित रखा गया है। जम्मू, उधमपुर और रामबन से अमरनाथ यात्रियों के वाहनों को आगे जाने की अनुमति नहीं दी गई है।

अधिकारियों के मुताबिक जम्मू, कठुआ, सांबा, उधमपुर, रामबन और बनिहाल के आधार शिविरों व ठहरने वाले केंद्रों में 15 हजार से अधिक श्रद्धालु रुके हुए हैं। हाईवे पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है ताकि मौसम साफ होने और मार्ग सुरक्षित घोषित होने तक आवाजाही रोकी जा सके।

बारिश के आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार सुबह 8:30 बजे तक उधमपुर में सबसे अधिक 96.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके बाद बटोट में 84.2 मिमी, रामबन में 69.5 मिमी और भद्रवाह में 65.7 मिमी बारिश हुई। कटड़ा में 45.1 मिमी, कठुआ में 44.8 मिमी और जम्मू शहर में 25.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

यह खबर भी पढ़ें: उड़ी के मायन इलाके में बादल फटने से मची तबाही: भारतीय सेना बनी देवदूत, फंसे ग्रामीणों को सुरक्षित निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed