फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu srinagar highway open after 4 days

पांचवें दिन जम्मू-श्रीनगर हाईवे एकतरफा खुला

Wed, 18 Mar 2015 10:02 PM IST
Updated Wed, 18 Mar 2015 10:02 PM IST
विज्ञापन
jammu srinagar highway open after 4 days

उधमपुर जिला मुख्यालय से पांच किलोमीटर दूर खैरी राजमार्ग पर बुधवार सुबह 11 बजे पांचवें दिन सेना और ग्रेफ विभाग को पस्सियां हटाने में सफलता मिल पाई।

विज्ञापन


हाईवे एकतरफा खुलने पर खैरी से पीछे बटोत तक रास्ते में फंसे करीब दो हजार छोटे वाहनों और ट्रकों को जम्मू के लिए रवाना किया गया है। रामबन और बनिहाल के बीच भी शाम चार बजे हाईवे क्लीयर कर दिया गया है।
विज्ञापन


लेकिन, घाटी और जम्मू से दोनों ओर से वाहनों को आगे जाने की इजाजत नहीं दी गई। हाईवे पर कई जगह भारी जाम की भी स्थिति है। जम्मू बस स्टैंड पर अभी भी दो हजार से अधिक मुसाफिर फंसे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीरवार भी एकतरफा हाईवे बहाल रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में राज्य में मौसम साफ रहेगा।

पांच हजार फंसे वाहनों को न‌िकाला गया

jammu srinagar highway open after 4 days

सेना, ग्रेफ और सिविल प्रशासन का अमला मंगलवार पूरी रात खैरी में हाईवे से पस्सियों को हटाने में लगा रहा। इस दौरान पहाड़ से लगातार पस्सियां भी गिरती रहीं। बुधवार तड़के फिर से युद्ध स्तर पर काम शुरू किया गया।

11 बजे खैरी से हाईवे एकतरफा खुलने पर रास्ते में फंसे चालकों और मुसाफिरों के चेहरे खिल गए। करीब पांच हजार फंसे वाहनों में से अधिकतर खैरी, चिनैनी, कुद, बटोत तक फंसे हुए थे। जिला मुख्यालय से पहाड़ी क्षेत्रों में जरूरी सामान की रसद पहुंचना शुरू हो गई।

उधमपुर से दोपहर बाद चिनैनी, डुडू, बटोत, मोंगरी, पंचैरी आदि के लिए यात्री बसें रवाना की गईं। एसपी मोहन लाल कैथ के अनुसार मौसम ठीक रहने पर अगले दो दिनों में खैरी से दो तरफ से ट्रैफिक बहाल होने की उम्मीद है।

रामबन-बनिहाल के बीच नाशरी, मगरकोट, गांगरू आदि स्थानों पर भी शाम चार बजे पस्सियां राजमार्ग से हटा दी गईं। ट्रैफिक कंट्रोल रूम के अनुसार वीरवार को भी हाईवे एकतरफा बहाल रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed