{"_id":"5e1f720b8ebc3e4ae2584b4f","slug":"jammu-srinagar-highway-closed-for-third-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-श्रीनगर हाईवे तीसरे दिन भी बंद, 5000 वाहन फंसे, लोगों की मुश्किलें बढ़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-श्रीनगर हाईवे तीसरे दिन भी बंद, 5000 वाहन फंसे, लोगों की मुश्किलें बढ़ीं
Thu, 16 Jan 2020 01:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 16 Jan 2020 01:41 AM IST
विज्ञापन
जम्मू-श्रीनगर हाइवे
- फोटो : अमर उजाला
रामबन के डिगडोल और पंथियाल क्षेत्र में चार स्थानों पर भूस्खलन से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को बुधवार तीसरे दिन भी खोलने में सफलता नहीं मिल पाई हैं। कश्मीर की तरफ से हाईवे के कई हिस्सों पर हल्की बर्फबारी हुई।
विज्ञापन
हाईवे बंद होने से लखनपुर से बनिहाल तक रास्ते में करीब 5000 वाहन फंसे हुए हैं। श्रीनगर सहित कश्मीर के कई इलाकों में बर्फबारी से तापमान में गिरावट आई है। खराब मौसम के कारण श्रीनगर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से सभी आने और जाने वाली उड़ाने रद्द करनी पड़ीं।
विज्ञापन
श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ जिला राजोरी और पुंछ को शोपियां (कश्मीर) से जोड़ने वाला मुगल रोड भी बंद चल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार वीरवार को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
विज्ञापन
रामबन के कई हिस्सों में लगातार हो रहे भूस्खलन और पहाड़ों से गिरते पत्थर हाईवे के लिए चुनौती बने हुए हैं। श्रीनगर से सभी फ्लाइट रद्द होने और हाईवे बंद रहने के कारण घाटी में फंसे लोगों की मुश्किलें बढ़ी हैं।
घाटी जाने वाली जरूरी सामग्री की सप्लाई पर असर पड़ा है। कश्मीर के सभी जिलों में दिन और रात के तापमान में गिरावट आई है। श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 3.9 डिग्री गिरकर 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में बादलों के बीच हल्की धूप खिली।
यहां दिन का तापमान 16.0 और न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग में न्यूनतम तापमान माइनस 0.6 डिग्री सेल्सियस के साथ भद्रवाह सबसे ठंडा रहा। बटोत में न्यूनतम तापमान माइनस 0.5, बनिहाल में 0.2 और कटड़ा में 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
स्थान न्यूनतम तापमान
लेह माइनस 15.0
गुलमर्ग माइनस 9.0
पहलगाम माइनस 2.7
श्रीनगर माइनस 1.2