फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Srinagar and Srinagar Sonamarg Leh National Highways closed due to rain and snowfall

बारिश बर्फबारी से जम्मू-श्रीनगर और श्रीनगर-सोनामर्ग-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग बंद, तापमान में गिरावट

Sat, 18 Apr 2020 03:43 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 18 Apr 2020 03:43 PM IST
विज्ञापन
Jammu Srinagar and Srinagar Sonamarg Leh National Highways closed due to rain and snowfall
राजमार्ग पर भी वाहनों की आवाजाही बंद - फोटो : अमर उजाला

लॉकडाउन के बीच जम्मू-कश्मीर और लेह में शुक्रवार को अचानक मौसम बदल गया। कई पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी के साथ मैदानी क्षेत्रों में बारिश से तापमान में गिरावट आई है। कई जगहों पर तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। रामबन के कैफेटेरिया क्षेत्र में भूस्खलन से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग दिन में दो बार बंद हुआ।  इसके अलावा जोजिला पास पर बर्फबारी से श्रीनगर-सोनामर्ग-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी वाहनों की आवाजाही बंद हो गई।

विज्ञापन


प्रोजेक्ट बीकन के कैप्टन शुभम सूद के अनुसार पिछले कुछ दिन में जोजिला टॉप पर 3-4 इंच तक बर्फबारी हुई है। दयाल स्लाइड पर हिमस्खलन हुआ है, जिसे बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन की ओर से साफ किया जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 18 और 19 अप्रैल को भी मौसम का मिजाज बिगड़ने के आसार हैं। इसमें जम्मू और कश्मीर में बारिश के साथ  30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
विज्ञापन


श्रीनगर में शुक्रवार सुबह से तेज बारिश जारी रही। कश्मीर के अन्य जिलों में भी यही हालात रहे। श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 7.3 डिग्री गिरकर 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू-कश्मीर के अधिकतर जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 7 से 9 डिग्री तक गिर गया है। जम्मू संभाग के कई हिस्सों में तेज और हल्की बारिश होती रही। जम्मू में दिनभर रुक रुक कर बारिश जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 7.3 डिग्री गिरकर 25.6 दर्ज किया गया, जबकि न्यूनयम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा। उधमपुर के चिनैनी क्षेत्र में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। नौशेरा में हल्की बारिश हुई। जिला राजोरी में भी बारिश से ठंडक का फिर अहसास हुआ है। जिला पुंछ में बारिश से तापमान में गिरावट आई है। जिला कठुआ के अधिकतर हिस्सों में भी बारिश रही। कटड़ा में दिन का तापमान 22.2, बटोत में 16.1, बनिहाल में 17.4 और भद्रवाह में 15.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed