{"_id":"682f9333d8dd8e5a150798b5","slug":"jammu-sports-u-17-games-jammu-news-c-10-lko1027-618791-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: खो-खो अंडर-17 में मीरां साहिब, कबड्डी में गांधीनगर बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: खो-खो अंडर-17 में मीरां साहिब, कबड्डी में गांधीनगर बना विजेता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतर जोनल जिला स्तरीय प्रतियोगिता के अंतर्गत खो-खो, कबड्डी और बास्केटबॉल के खेले गए फाइनल मुकाबले
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। अंतर जोनल जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन वीरवार को अंडर-17 खो-खो, कबड्डी और बास्केटबॉल के फाइनल मुकाबले खेले गए। खो-खो के बॉयज और गर्ल्स वर्ग में मीरां साहिब जोन विजेता बना। कबड्डी में गांधीनगर जोन, जबकि बास्केटबॉल के बॉयज वर्ग में सतवारी व गर्ल्स वर्ग में गांधीनगर ने बाजी मारी।
खो-खो अंडर-17 गर्ल्स वर्ग का फाइनल मीरां साहिब और सतवारी जोन के बीच हुआ। इसमें मीरां साहिब ने 5-2 से जीत हासिल की। इसी तरह बॉयज वर्ग के फाइनल में मीरां साहिब और गांधीनगर जोन आमने-सामने था। इसमें भी मीरां साहिब जोन ने 7-3 से जीत हासिल की। कबड्डी अंडर-17 गर्ल्स वर्ग का फाइनल गांधीनगर और मीरां साहिब के बीच हुआ। इसमें गांधीनगर जोन से 25-23 से जीत हासिल की।
बॉयज वर्ग में फाइनल गांधीनगर जोन ने मीरां साहिब जोन को करीबी मुकाबले में 30-29 से हराया। अंडर-14 बास्केटबॉल ब्वॉयज वर्ग के फाइनल सतवारी जोन ने जम्मू को 19-15 से हराया। बॉयज वर्ग के अंडर-17 बास्केटबॉल फाइनल में गांधीनगर जोन से डंसाल को 36-31 से हराया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
ज्यौड़ियां में क्रिकेट अंडर-17 बॉयज प्रतियोगिता का आगाज
युवा सेवाएं एवं खेल विभाग जम्मू की ओर से गढ़ी मैदान ज्यौड़ियां में क्रिकेट अंडर-17 बॉयज की प्रतियोगिता का आगाज हुआ। इसमें चिनाब घाटी के चार जोन के प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में शुक्रवार से बास्केटबॉल और वॉलीबॉल अंडर-14, 17 बॉयज और गर्ल्स वर्ग की अंतर क्षेत्रीय जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं शुरू होंगी।