{"_id":"67ad0eadb973fd7ef3076c23","slug":"jammu-sports-shooting-range-jammu-news-c-10-lko1027-543985-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जेयू से निकलेगी शूटिंग चैंपियनशिप की राह, इसी साल मिलेगी शूटिंग रेंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जेयू से निकलेगी शूटिंग चैंपियनशिप की राह, इसी साल मिलेगी शूटिंग रेंज
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के क्रिकेट मैदान के साथ हो रही तैयार, फिर अकादमी शुरू करने की योजना
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय (जेयू) में इसी साल शूटिंग रेंज बनकर तैयार हो जाएगी। विश्वविद्यालय के क्रिकेट मैदान के पास इसे तैयार किया जा रहा है। 10 मीटर की शूटिंग रेंज बनने से भविष्य में जम्मू विश्वविद्यालय अंतर कॉलेज प्रतियोगिताओं के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर की बड़ी चैंपियनशिप की मेजबानी कर सकेगा।
रेंज तैयार होने के बाद यहां अकादमी भी शुरू होगी, जिसमें प्रशिक्षण दिया जाएगा। जम्मू विवि के क्रिकेट मैदान में एक पवेलियन बन रहा है। इसके ऊपर क्लस्टर हाल भी है, जिसमें शूटिंग सहित अन्य खेलों के लिए बुनियादी ढांचा मिलेगा। वर्तमान में जेयू के पास मात्र इंडोर हॉल है। शूटिंग रेंज बनने से जेयू के साथ-साथ इस खेल से जुड़े अन्य खिलाड़ियों को भी सुविधा मिलेगी।
वर्तमान में जिले में कोई सरकारी शूटिंग रेंज नहीं है, जिस कारण यूटी स्तरीय चैंपियनशिप के साथ-साथ स्कूल व कॉलेज की शूटिंग प्रतियोगिताएं निजी शूटिंग रेंज में करवानी पड़ती हैं। निजी शूटिंग रेंज महंगी होती हैं और तय मानकों को भी पूरा नहीं करती हैं। लेकिन, अब जम्मू विवि के पास अपनी अंतरराष्ट्रीय स्तर की शूटिंग रेंज होगी, जिसमें चैंपियनशिप का आयोजन किया जा सकेगा।
विज्ञापन
शूटिंग खेल में इच्छुक खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा व प्रशिक्षण मिलेेगा। क्योंकि यहां भविष्य अकादमी शुरू करने भी योजना है। इसमें खिलाड़ियों को शूटिंग के गुर सीखने को मिलेंगे।
इस साल में शूटिंग रेंज का काम पूरा हो जाएगा। हमारे पास अपनी रेंज होगी, जिसमें राष्ट्रीय स्तर की चैंपियनशिप की मेजबानी के साथ-साथ अंतर कॉलेज शूटिंग प्रतियोगिताएं करवा सकेंगे। भविष्य में यहां अकादमी भी शुरू करने की योजना है। दस मीटर शूटिंग रेंज बन रही है।
- डॉ. दाउद इकबाल बाबा, निदेशक, खेल और शारीरिक शिक्षा निदेशालय, जेयू