फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, sports, national school games

Jammu News: हरियाणा को 1-0 से हराकर झारखंड बना गर्ल्स अंडर-17 फुटबॉल चैंपियन

विज्ञापन
jammu, sports, national school games
फुटबाल चैँपियनशिप सहित एक माह तक चले 68वें नेशनल स्कूल गेम्स का समापन
विज्ञापन

झारखंड की अनुष्का कुमारी चुनी गईं सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। गर्ल्स अंडर-17 फुटबाल चैंपियनशिप के साथ मंगलवार को एक माह तक चले 68वें नेशनल स्कूल गेम्स का समापन हो गया। अंतिम दिन हरियाणा को हराकर झारखंड की टीम विजेता बनी। सैनिक स्कूल नगरोटा के फुटबॉल मैदान में खेले गए फाइनल मुकाबले में झारखंड ने शानदार जीत के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
वहीं, हरियाणा को रजत और मणिपुर को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। झारखंड की अनुष्का कुमारी चैंपियनशिप की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुनी गईं।
नेशनल स्कूल गेम्स के तहत फुटबॉल, जूडो और फेंसिंग की चैंपियनशिप हुईं। नेशल स्कूल गेम्स का समापन समारोह जम्मू विश्वविद्यालय के जनरल जोरावार सिंह सभागार में हुआ। इसमें जम्मू-कश्मीर के युवा सेवा एवं खेल मंत्री सतीश शर्मा मुख्य अतिथि थे। प्रतियोगिता में देशभर की टीमों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

इसका आयोजन स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) के तत्वावधान में जम्मू-कश्मीर युवा सेवा एवं खेल विभाग ने किया था। महीने भर चले खेलों के इस महाकुंभ के दौरान खेल भावना और अनुशासन दिखाने के लिए खिलाड़ियों व आयोजन सदस्यों को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के सचिव सरमद हफीज ने जमीनी स्तर पर खेल प्रतिभाओं को पोषित करने, नेतृत्व, अनुशासन और दृढ़ता के मूल्यों को विकसित करने में विभाग की भूमिका पर बल दिया। विभाग के महानिदेशक राजिंदर सिंह तारा कहा कि इस तरह के आयोजन खेलों को बढ़ावा देने के साथ-साथ बच्चों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान, भाईचारे और धार्मिक सद्भाव को बढ़ावा देते है।

----
निजी लाभ के लिए खेल निकायों का दुरुपयोग करने वाले होंगे बाहर
खेलों का राजनीतिकरण नहीं होगा। खेल एसोसिएशन में मठाधीश बनकर बैठे राजनेताओं को खेल संघों से बाहर किया जाएगा। खेल मंत्री ने एक महीने में दूसरी बार ये बयान दिया है। जम्मू विवि में आयोजित एक कार्यक्रम में खेल मंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि किसी भी व्यक्ति या समूह को खेलों का राजनीतिकरण करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। केवल योग्य खिलाड़ियों को ही समर्थन दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed