{"_id":"67ad0e2b3df83fd77100c4a1","slug":"jammu-sports-nation-games-jammu-news-c-10-lko1027-544488-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सुफियान ने 2017 से शुरू किया सफर, आठ साल बाद राष्ट्रीय खेलों में जीता रजत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सुफियान ने 2017 से शुरू किया सफर, आठ साल बाद राष्ट्रीय खेलों में जीता रजत
विज्ञापन
सुफियान फेंसिंग खिलाड़ी
रामबन के रहने वाले है सुफियान, पिता पुलिस विभाग में कांस्टेबल, बोले-यह गर्व का पल
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। उत्तराखंड में जारी राष्ट्रीय खेलों में फेंसिंग के एपी व्यक्तिगत वर्ग में कांस्य पदक विजेता सुफियान वहीद सोहिल ने 2017 से पहले फेंसिंग खेल का पता भी नहीं था। रामबन के रहने वाले सोहिल जम्मू के एक निजी स्कूल में पहली बार फेंसिंग खेलनी शुरू किया और पीछे मुड़ कर नहीं देखा।
सुफियान रामबन के रहने वाले है। उनकी स्कूली पढ़ाई जम्मू में हुई और अभी गुरुनानक देवी यूनिवर्सिटी से स्नातक की पढ़ाई कर रहे हैं। उनके पिता वहीद पुलिस विभाग में कांस्टेबल हैं। उन्होंने बताया कि रामबन से जम्मू के लिए तबादला होने के बाद परिवार के साथ जम्मू आए। यहां एक निजी स्कूल में उसका दाखिला करवाया। वहां फेंसिंग सिखाई जाती थी। कुछ दिनों फेंसिंग सीखने के बाद इस खेल में उसका रुझान बढ़ा।
उन्होंने कहा कि बेटी की इस उपलिब्ध पर खुश है। बच्चों को खेलों से जोड़ना चाहिए। सुफियान ने 30 से अधिक राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग लिया हैं। 2022-23 में जूनियर वर्ल्ड कप में भाग लिया था। 2024 में अंतर यूनिवर्सिटी गेम्स में व्यक्तिगत वर्ग में रजत और टीम इवेंट में स्वर्ण पदक जीता था।
विज्ञापन
2024 में ही उन्होंने जूनियर राष्ट्रमंडल खेलों में टीम इवेंट में कांस्य पदक जीता था। 2024 में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी गेम्स में टीम इवेंट में रजत और व्यक्तिगत वर्ग में स्वर्ण पदक जीता हैं। सुफियान ने पहली बार राष्ट्रीय खेलों में भाग लिया था, जहां उन्होंने रजत पदक जीता है।