{"_id":"67bcdf9f1bdbb2479304ee02","slug":"jammu-sports-lawn-tanius-jammu-news-c-10-lko1027-553521-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जीत के साथ विक्रम-राघव की जोड़ी अगले दौर में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जीत के साथ विक्रम-राघव की जोड़ी अगले दौर में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूटी ओपन लॉन टेनिस टूर्नामेंट का हुआ आगाज
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। यूटी ओपन लॉन टेनिस टूर्नामेंट का आगाज सोमवार को हुआ। मौलाना आजाद स्टेडियम में टूर्नामेंट के तहत सिंगल और डबल्स के तहत मुकाबले खेले गए। इसमें विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लिया है। जम्मू-कश्मीर लॉन टेनिस एसोसिएशन (जेकेएलटीए) के महासचिव बीएस जग्गी ने टूर्नामेंट का उद्घाटन किया।
प्रतियोगिता के पहले दिन पुरुष डबल्स में विक्रम गुप्ता-राघव सभरवाल की जोड़ी ने आरुष पाधा-रघुनंदन की जोड़ी को 8-0 से हराया। वहीं दीपक चिब-कर्नल प्रदीप की जोड़ी ने आशीष बाली-राकेश कुमार की जोड़ी को 8-1 से हराया। इस बीच पुरुष सिंगल के राउंड-एक में विनायक रैना ने रघुनंदन शर्मा को 8-0 से मात दी। सक्षम अमला ने आरुष पाधा को 8-2 , पारस काचरू ने आरव शर्मा को 8-3, शौर्य प्रताप सिंह ने पृथ्वीराज को 8-0 से, सौजन्य थापा ने मीर जमील को 8-6 से, दिव्यांश चहल ने आर्यन जमवाल को 8-5 से हराया।
राउंड-2 के मैचों में शौर्य प्रताप सिंह ने दीपक चिब को 8-5 से, पारस काचरू ने हर्षित सड़ोत्रा को 8-6 से, विक्रम गुप्ता ने सक्षम अमला को 8-2 से, गुरलीन सिंह ने सौजन्या थापा को 8-6 से और शिवांश कोहली ने दिव्यांश चहल को 8-3 से हराया। इससे पहले वेटनर्स चैंपियनशिप के सिंगल वर्ग में विक्रम गुप्ता ने अमर ज्योति को 6-1 से हराया था। टूर्नामेंट का आयोजन जम्मू-कश्मीर लॉन टेनिस एसोसिएशन (जेकेएलटीए) द्वारा जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल के तत्वावधान में किया जा रहा है।