{"_id":"6828f476ade5542f2d02c0f0","slug":"jammu-sports-jammu-zone-bedmintion-championship-jammu-news-c-10-lko1027-614997-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अंडर-17 में डीबीएन मुबारक मंडी, 17 में केसी इंटरनेशनल स्कूल बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अंडर-17 में डीबीएन मुबारक मंडी, 17 में केसी इंटरनेशनल स्कूल बना चैंपियन
विज्ञापन
जम्मू जोन के लिए चयनित खिलाड़ी फोटो विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू जोन बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन, एमए स्टेडियम में खेले गए मुकाबले
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू जोन बैडमिंटन अंडर-14, 17 ब्वॉयज प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। अंतिम दिन खेले गए फाइनल मुकाबलों में अंडर-14 वर्ग में डीबीएन मुबारक मंडी और अंडर-17 वर्ग में केसी इंटरनेशनल स्कूल विजेता बना है।
एमए स्टेडियम में फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। अंडर-14 के फाइनल मुकाबले में डीबीएन मुबारक मंडी ने जीएमएस पटोली स्कूल को मात दी। इससे सेमीफाइनल मुकाबले में जीएमएस पाटोली ने सेंट जेवियर कॉन्वेंट और दूसरे सेमीफाइनल में डीबीएन मुबारक मंडी ने जीएमएस गुज्जर स्कूल को मात दी।
अंडर-17 वर्ग के फाइनल मुकाबले में केसी इंटरनेशनल स्कूल ने केसी पब्लिक स्कूल को हराया। इससे पहले हुए सेमीफाइनल में केसी इंटरनेशनल ने बीएसएफ स्कूल, केसी पब्लिक स्कूल ने डीपीएस जम्मू को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन जम्मू जोन की टीम के लिए किया गया। अंडर-17 में डीपीएस की यशस्विनी, हुनर आदि खिलाड़ी शामिल हैं। अंडर-14 में डीपीएस जम्मू से तेजस्विनी, अक्षणी व अन्य खिलाड़ी शामिल हैं। 19 अप्रैल से परेड फुटबॉल मैदान में ब्वॉयज व गर्ल्स वर्ग के फुटबॉल के ट्रायल हाेंगे।
-- --
टेबल टेनिस में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
जम्मू। टेबल टेनिस में अंतर स्कूल जोनल लेवल चयन ट्रायल (अंडर-14 व 17) गर्ल्स शनिवार को एमए स्टेडियम में हुए। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग जम्मू जिला की ओर से ट्रायल का आयोजन हुआ। इसमें जोन गांधीनगर के विभिन्न सरकारी व निजी स्कूलों की 30 खिलाड़ियों ने भाग लिया। ब्यूरो