फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, sports, cricket

Jammu News: सिंह क्रिकेट क्लब अखनूर और डायमंड क्रिकेट क्लब सिंबल सेमीफाइनल में

Wed, 03 Apr 2024 02:40 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Wed, 03 Apr 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
jammu, sports, cricket
रेंज पुलिस मुख्यालय जम्मू की ओर से जेयू के मैदान में नॉक आउट प्रतियोगिता जारी
विज्ञापन

आज खेले जाएंगी सेमीफाइनल मुकाबले
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। रेंज पुलिस मुख्यालय जम्मू की ओर से जम्मू विश्वविद्यालय के मैदान में नॉक आउट प्रतियोगिता जारी है। मंगलवार को दूसरे दिन सिंह क्रिकेट क्लब अखनूर और डायमंड क्रिकेट क्लब सिंबल ने अपने-अपने मुकाबले जीत कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
दिन का पहला मैच सिंह क्रिकेट क्लब अखनूर और रिबेल्स क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। रिबेल्स क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 113 रन बनाए और जीत के 114 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में सिंह क्रिकेट क्लब ने 15.5 ओवर में तीन विकेट खोकर 116 बनाते हुए मुकाबला सात विकेट से अपने नाम किया। सिंह क्रिकेट क्लब के नीरज को उनकी शानदार 33 रनों की पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन

दूसरा मुकाबला डायमंड क्रिकेट क्लब सिंबल और एनएलसीसी क्रिकेट क्लब चौहला के बीच खेला गया। डायमंड क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट पर 226 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जीत के लिए 227 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एनएलसीसी की पूर टीम 85 रनों पर सिमट गई और 141 रनों के विशाल अंतर से मुकाबला हार कर प्रतियोगिता से बाहर हो गई। मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए जहांवीर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। बुधवार को प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रतियोगता का आयोजन सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत डीआईजी जम्मू-सांबा-कठुआ रेंज डॉ. सुनील गुप्ता के मार्गदर्शन और एसएसपी राजिंदर सिंह कटोच के देखरेख में किया जा रहा है। इस दौरान राजिंदर सिंह कटोच ने कहा कि इस प्रकार के टूर्नामेंट से पुलिस और लोगों के बीच जनसंपर्क मजबूत हो सकते हैं। इस मौके पर रेंज पुलिस मुख्यालय जम्मू से सीएपी की टीम के सदस्य डिप्टी एसपी जतिंदर सिंह, एएसआई तरसेम लाल, एएसआई जसबीर सिंह, एसजीसीटी सुदेश शर्मा, जीत कुमार और विशाल वर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed