{"_id":"68128fa08cbbe83ff20e33a5","slug":"jammu-sports-cricket-jammu-news-c-10-lko1027-602126-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: तवी क्रिकेट अकादमी ने छह विकेट से जीता मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: तवी क्रिकेट अकादमी ने छह विकेट से जीता मुकाबला
विज्ञापन
चंदन राजपूत ने किया बेहतर प्रदर्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन मैचों की सीरीज के तहत नारदनी तवी क्रिकेट मैदान में हुआ मुकाबला
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। तवी क्रिकेट अकादमी की ओर से नारदनी स्थित तवी क्रिकेट मैदान में तीन मैचों की सीरीज बुधवार को आगाज हुआ। पहले मैच में तवी क्रिकेट अकादमी की टीम ने चैंपियंस क्रिकेट अकादमी को छह विकेट से हराया है। इसमें चंदन राजपूत ने दोहरा शतक जड़ा।
45 ओवर में 279 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए तवी क्रिकेट अकादमी ने लक्ष्य को पार करने में मात्र 23.1 ओवर लिए। चंदन ने सधी हुई गेंदबाजी की। उन्होंने मात्र 76 गेंदों पर 21 चौकों और 16 छक्कों की मदद से 202 रन बनाए। विकेटकीपर बल्लेबाज आर्यन दासी ने 31 रन बनाए। वहीं, आशुतोष महाजन ने 18 रनों का योगदान दिया।
चैंपियंस क्रिकेट अकादमी की ओर से रवि सिंह ने दो विकेट लिए। इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चैंपियंस क्रिकेट अकादमी ने 43.4 ओवर में 276 रन बनाए। सात्विक ने 76 गेंदों पर 10 चौकों और एक छक्के की मदद से 83 रन बनाए। आर्यन शर्मा ने 31 गेंदों पर 5 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 43 रन बनाए।
विज्ञापन
तवी क्रिकेट अकादमी की ओर से कृतेश ने 8.3 ओवर में 38 रन देकर चार, प्रफुल्ल धर और सचिन सिंह ने 2-2 विकेट लिए। शानदार दोहरे शतक के लिए चंदन राजपूत को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।