{"_id":"660b2172f7aab6b919007f54","slug":"jammu-sports-chess-compitition-jammu-news-c-385-1-ja21001-103123-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: शह और मात के खेल में सुमित बने सरताज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: शह और मात के खेल में सुमित बने सरताज
Tue, 02 Apr 2024 02:34 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Tue, 02 Apr 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खड़ा मदाना में हुई सांबा जिला शतरंज चैंपियनशिप
आरव गुप्ता दूसरे व अनुराग रहे तीसरे स्थान पर
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। सुमित ग्रोवर सांबा जिला शतरंज चैंपियनशिप के विजेता बने। दूसरा स्थान आरव गुप्ता को मिला, जबकि अनुराग सिंह तीसरे और एसपी शर्मा चौथे स्थान पर रहे। अराधक परोच पांचवें और रमन गुप्ता छठे स्थान पर रहे। अहाना गुप्ता ने सर्वश्रेष्ठ महिला का पुरस्कार जीता, जबकि सुरेश रैना ने बेस्ट वेटरन का पुरस्कार जीता। निधिर नागर को सर्वश्रेष्ठ अंडर-10 खिलाड़ी और तन्मय जम्वाल को सर्वश्रेष्ठ अंडर-15 खिलाड़ी का पुरस्कार मिला।
प्रतियोगिता का समापन सोमवार को सांबा के गांव खारा मदाना स्थित एलए-विराज फैक्ट्री में हुआ। इस अवसर पर जम्मू-कश्मीर खेल परिषद के मुख्य लेखा अधिकारी दिलावर सिंह मुख्य अतिथि थे। उन्होंने विजेताओं के बीच 25000 रुपये के नकद पुरस्कार और प्रतिभागियों को टीशर्ट वितरित कीं। स्तुति गुप्ता ने सभी मैचों का संचालन स्विस प्रणाली के साथ शतरंज के नवीनतम अंतरराष्ट्रीय नियमों के अनुसार किया। इससे पहले गांव के स्थानीय युवा गायक सुखदेव और उनकी बहन ने कव्वाली की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर एजेकेसीए के अध्यक्ष बलदेव राज, कार्यकारी अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता, अनिल शर्मा, दर्शना देवी आदि मौजूद रहे। चैंपियनशिप को जम्मू-कश्मीर खेल परिषद और एलए-वीराज द्वारा प्रायोजित किया गया था।