फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu: Soldier killed in accidental firing on Line of Control in Poonch

Jammu : पुंछ में नियंत्रण रेखा पर दुर्घटनावश चली गोली, अखनूर के जवान की मौत

Thu, 13 Jul 2023 12:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 13 Jul 2023 12:27 AM IST
सार

उसकी पहचान दीपक कुमार (24) पुत्र गणेश दास निवासी पलांवाला अखनूर, जम्मू के रूप में हुई है। सूचना के बाद पुलिस ने शव का कब्जे में लेकर देर रात शव को राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पहुंचा दिया है। वीरवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।

विज्ञापन
Jammu: Soldier killed in accidental firing on Line of Control in Poonch
demo pic...

विस्तार

भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर दिगवार सेक्टर में बुधवार देर शाम को दुर्घटनावश चली गोली से दुर्गा बटालियन के एक जवान की मौत हो गई। उसकी पहचान दीपक कुमार (24) पुत्र गणेश दास निवासी पलांवाला अखनूर, जम्मू के रूप में हुई है। सूचना के बाद पुलिस ने शव का कब्जे में लेकर देर रात शव को राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पहुंचा दिया है। वीरवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।

विज्ञापन


बुधवार देर शाम को दिगवार सेक्टर में तैनात सेना की दुर्गा बटालियन की एक अग्रिम चौकी पर उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां पर तैनात राइफलमैन दीपक कुमार की अपनी ही सर्विस राइफल से दुर्घटनावश चल गई। इस हादसे में वह घायल हो गया। 
विज्ञापन


गोली की आवाज सुनते ही आसपास मौजूद जवान एवं अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे और घायल को चिकित्सालय पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर जिला अस्पताल पहुंचा दिया है। वीरवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed