फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Skippers defeated Trikuta Club in Volleyball

वॉलीबाल में जम्मू स्कीपर्स ने त्रिकुटा क्लब को हराया

विज्ञापन
Jammu Skippers defeated Trikuta Club in Volleyball
जम्मू। जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल की ओर से आयोजित प्रीमियर लीग के तहत सोमवार को वॉलीबाल और कबड्डी के मुकाबले खेले गए। एमए स्टेडियम में खेली जा रही वॉलीबाल प्रतियोगिता में चार मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला जम्मू स्कीपर्स और त्रिकुटा क्लब के बीच खेला गया। मुकाबले में जम्मू स्कीपर्स ने 3-1 से जीत हासिल की। दूसरा मुकाबला बॉडर लाइन पल्लनवाला और पिंटो क्लब जम्मू के बीच खेला गया। पिंटो क्लब ने 3-1 से मुकाबला अपने नाम किया। वहीं तीसरे मुकाबले में अल्लहा वालीबॉल क्लब ने जम्मू स्कीपर्स को 3-0 से हराकर मुकाबला अपने नाम किया। कबड्डी में हुए पहले मुकाबले में एमए स्टेडियम ने अखनूर क्लब को 47-38 के अंतर से हराया। दूसरे मुकाबले में बाबा जित्तो ने अखनूर क्लब 17 अंक से हराया। तीसरे मुकाबले में बाता जित्तो ने नगरोटर वारियर्स को 25-15 के अंतर से हराया। अंतिम मुकाबले में शहीद डीबीपी स्पोर्ट्स क्लब ने किंग स्पोर्ट्स को 28 अंक से मात दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed