फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, shri amarnath yatra

Jammu News: अमरनाथ यात्री पंजीकरण में गिरावट यात्रा की तैयारियों को भी झटका

विज्ञापन
jammu, shri amarnath yatra
भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव भरे हालात में यात्रा का सुचारु संचालन रहेगा चुनौती
विज्ञापन

पंजीकरण प्रक्रिया के शुरू में यात्रियों ने दिखाया था उत्साह
जून के मध्य तक पहुंचते हैं लंगर संगठन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बावजूद प्रदेश प्रशासन के लिए श्री अमरनाथ यात्रा का सुचारु संचालन चुनौती रहेगा। तनाव भरे हालात में यात्रा की तैयारियों को झटका लगा है। अग्रिम यात्री पंजीकरण में गिरावट आई है। तीन जुलाई से शुरू होने वाली यात्रा की तैयारियों को जून के आखिरी सप्ताह से पहले तक पूरा करने का लक्ष्य है। लेकिन मौजूदा हालात में अभी काफी तैयारियां करनी बाकी हैं।
अग्रिम यात्री पंजीकरण के लिए निर्धारित बैंक शाखाओं में पहुंचने वाले यात्रियों की संख्या में गिरावट आई है। एक बैंक अधिकारी ने बताया कि गत सात मई से ऑपरेशन सिंदूर के बाद अग्रिम यात्री पंजीकरण में कमी आई है। पंजीकरण प्रक्रिया के शुरू में यात्रियों ने उत्साह दिखाया था। इससे कुछ ही दिन में 3.5 लाख से अधिक यात्रियों ने पंजीकरण करवा लिया था, जो पिछले साल की तुलना में 20 प्रतिशत अधिक था। लेकिन, उसके बाद भारी गिरावट रही है।
विज्ञापन

--------------
प्रमाण पत्र बनवाने भी नहीं पहुंच रहे लोग
इसी तरह लोग अस्पतालों में अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाणपत्र बनवाने के लिए नहीं पहुंच रहे हैं। समूह पंजीकरण के लिए अंतिम तिथि 31 मई रखी गई है। मौजूदा हालात को देखते हुए इसे आगे बढ़ाया जा सकता है। यात्रा प्रबंधन से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि भारत-पाकिस्तान में तनाव से यात्री पंजीकरण में गिरावट आई है। वर्तमान हालात में प्रवेशद्वार लखनपुर से कश्मीर और पारंपरिक बालटाल तथा पहलगाम ट्रैक पर निर्माण और मरम्मत कार्यों को गति नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
साबलो संगठन के अंतर्गत लगाए जाएंगे 125 लंगर
श्री अमरनाथ बर्फानी लंगर संगठन (साबलो) के प्रधान राजन गुप्ता का कहना है कि संगठन के तहत बालटाल और पहलगाम ट्रैक पर करीब 125 लंगर लगाए जाएंगे। यात्रा के लिए 15 जून तक देशभर से लंगर संगठनों का जम्मू-कश्मीर में पहुंचना शुरू हो जाता है। लेकिन, वर्तमान में अभी स्थिति साफ नहीं हुई है। हालांकि, सरकार का दावा है कि यात्रा जारी रहेगी। हम भी लंगर सेवा देने के लिए तैयार हैं। इससे पहले 2019 में अनुच्छेद 370 के निरस्त होने पर यात्रा को बीच में बंद किया गया था। इसके बाद वर्ष 2020 में कोविड, वर्ष 2023-24 में मौसम की खराबी से यात्रा को पूर्व में बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed