फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu Saror toll plaza row Protests at various places in Jammu scuffle with police at Tawi bridge

सरोर टोल प्लाजा पर रोष: जम्मू में विभिन्न जगह पर हुए प्रदर्शन, तवी पुल पर पुलिस से हुई धक्का-मुक्की

Wed, 23 Aug 2023 08:25 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 23 Aug 2023 08:25 PM IST
सार

तवी पुल पर महाराजा हरि सिंह की प्रतिभा के पास युवा राजपूत सभा के सदस्यों ने हाईवे जाम कर दिया। इससे करीब डेढ़ घंटे तक यातायात बाधित रहा। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की।

विज्ञापन
jammu Saror toll plaza row Protests at various places in Jammu scuffle with police at Tawi bridge
Jammu Protest - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू के साथ लगते सांबा के सरोर टोल प्लाजा के खिलाफ लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। युवा राजपूत सभा के साथ राजनीतिक व सामाजिक संगठनों ने तीसरे दिन भी प्रदर्शन जारी रखा। जम्मू शहर में ही 15 जगहों पर प्रदर्शनकारियों ने विरोध जताते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। 

विज्ञापन


बुधवार को तवी पुल पर महाराजा हरि सिंह की प्रतिभा के पास युवा राजपूत सभा के सदस्यों ने हाईवे जाम कर दिया। इससे करीब डेढ़ घंटे तक यातायात बाधित रहा। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस ने 15 से अधिक युवाओं को हिरासत में लेकर नवाबाद थाने में लगाया, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


मंगलवार को सांबा और कठुआ में हिरासत में लिए गए युवा राजपूत सभा के कार्यकर्ताओं की रिहाई और टोल प्लाजा बंद करने की मांग को लेकर बुधवार को जम्मू यूनिवर्सिटी के बाहर, सतवारी, मिश्रीवाला में जम्मू-अखनूर हाईवे पर, बटाड़ा मोड़, जानीपुर, न्यू प्लॉट, बनतलाब, कोट भलवाल रोड पर सामाजिक संगठनों ने युवाओं को साथ लेकर प्रदर्शन किया। मुट्ठी, बख्शीनगर, कर्ण नगर, बरनाईं और छन्नी में भी प्रदर्शन किए गए। पलौड़ा और बन तालाब में बाजार बंद रखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप राज्यपाल मनोज सिन्हा की मूवमेंट के दौरान महाराजा हरि सिंह की प्रतिमा के पास नारेबाजी कर रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने वहां से खदेड़ दिया। युवा राजपूत सभा के महासचिव विक्रम सिंह ने कहा कि सभा किसी व्यक्ति विशेष की नहीं, बल्कि प्रदेश भर के लोगों के हित में आवाज बुलंद कर रही है। टोल प्लाजा पर तोड़-फोड़ करने वाले शरारती तत्व थे। इस मामले में सभा के कार्यकर्ताओं को फंसाया गया है। उन्होंने कहा कि उनके साथियों को रिहा नहीं किया गया तो आंदोलन तेज कर देंगे। इसके लिए वीरवार को सुबह साढ़े दस बजे बैठक कर रणनीति बनाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed