फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, samba, administration

Jammu News: केंद्रीय मंत्री आज करेंगे शहीद लेफ्टिनेंट कर्नल नारायण सिंह द्वार का लोकार्पण)

विज्ञापन
jammu, samba, administration
एक ईंट शहीद के नाम अभियान के राष्ट्रीय संयोजक संजीव राणा ने दी जानकारी
विज्ञापन

शहीद की बेटी शर्मिष्ठा की मांग पर किया गया है द्वार का निर्माण
अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू/सांबा। केंद्रीय मंत्री डाॅ. जितेंद्र सिंह शुक्रवार को शहीद लेफ्टिनेंट कर्नल नारायण सिंह के नाम पर शहीदी द्वार का लोकार्पण करेंगे। यह जानकारी एक ईंट शहीद के नाम अभियान के राष्ट्रीय संयोजक संजीव राणा ने दी। उन्होंने कहा कि कर्तव्यनिष्ठ संस्था और एक ईंट शहीद के नाम अभियान के प्रयासों से हरियाणा और हिमाचल के बाद जम्मू-कश्मीर में शहीदों को समर्पित स्मारक बनाने का क्रम जारी है। इसी क्रम में अमर शहीद लेफ्टिनेंट कर्नल नारायण सिंह के शौर्य को समर्पित भव्य द्वार बनाया गया है। इसकी पहल एक ईंट शहीद के नाम अभियान के तहत हुई थी।
उन्होंने बताया कि शहीद लेफ्टिनेंट कर्नल नारायण सिंह की पुत्री शर्मिष्ठा (79) द्वारा पिता की याद में सांबा में शहीद स्मारक बनाने की मांग उठाई थी। शहीद के परिजनों और सांबा वासियों की इस पीड़ा को समझते हुए शहीद की स्मृति में गेट का निर्माण किया गया है। हरियाणा के कई जिलों में पार्क, स्मारक, अखाड़े और अन्य गतिविधियों के अलावा हिमाचल के बिलासपुर आदि में कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। एक ईंट शहीद के नाम अभियान की में राष्ट्रीय स्वयं सेवक प्रमुख मोहन भागवत, राष्ट्रपति, कई राज्यों के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उच्चाधिकारी और सैन्यधिकारियों द्वारा सहयोग स्वरुप ईंट देकर पहल की गई है। उसके बाद अलग-अलग राज्यों के लोगों ने इस मुहिम में आगे आकर इस अभियान को गति देने का कार्य किया।
विज्ञापन


बलिदान को याद रखने के लिए ऐसे स्थल जरूरी
जम्मू-कश्मीर के लिए सबसे पहले अपने प्राणों की आहुति लेफ्टिनेंट कर्नल नारायण सिंह ने दी थी। उनके बलिदान को ताजा रखने के लिए और भावी पीढ़ी को इस तरह के महापुरुषों के बारे में बताने के लिए यादगार स्थलों का होना लाजिमी है। संजीव राणा ने कहा कि लेफ्टिनेंट कर्नल नारायण सिंह के बारे में हममें से बहुत ही कम लोग जानते होंगे, क्योंकि वह सेना के उन वीर अफसरों में से एक थे, जिन्होंने अक्तूबर 1947 में लड़ते हुए जान न्योछावर कर दी थी। वह राज्य बल के सबसे बेहतरीन अधिकारियों में से एक थे, जिन्हें ब्रिटिश के अंडर बर्मा ऑपरेशन के दौरान अपनी सेवाओं के लिए आर्डर ऑफ ब्रिटिश एम्पायर से भी सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed