फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu's Arshiya Sharma made a splash in America's Got Talent

Arshiya Sharma: अमेरिकाज गॉट टैलेंट में जम्मू की अर्शिया का धमाल, किया ऐसा डांस कि लोगों के खड़े हो गए रोंगटे

Mon, 03 Jun 2024 05:51 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 03 Jun 2024 05:51 AM IST
सार

अर्शिया ने रियलटी टीवी शो 'अमेरिकाज गॉट टैलेंट' में हॉरर फिल्म 'द एक्सॉर्सिस्ट' से प्रेरित अपने डरावने डांस नंबर से दर्शकों और जजों को हैरान कर दिया।

विज्ञापन
Jammu's Arshiya Sharma made a splash in America's Got Talent
अर्शिया शर्मा - फोटो : Instagram/Arshiya Sharma

विस्तार

जम्मू की बेटी अर्शिया शर्मा ने रियलटी टीवी शो 'अमेरिकाज गॉट टैलेंट' में धमाल मचा दिया है। 13 साल की किशोरी ने हॉरर फिल्म 'द एक्सॉर्सिस्ट' से प्रेरित अपने डरावने डांस नंबर से दर्शकों और जजों को हैरान कर दिया। 28 मई को शो के सीजन-19 के प्रीमियर के दौरान अर्शिया ने अपने खौफनाक प्रदर्शन से सभी को चौंका दिया। जज साइमन कॉवेल, सोफिया वेरगारा, हेदी क्लम और हॉवी मैंडेल अर्शिया के डरावने और अजीबो गरीब मूव्स देखकर वे चकित रह गए।

विज्ञापन


डांस और जिम्नास्टिक दोनों पसंद
कारोबारी अनिल शर्मा की पुत्री अर्शिया शर्मा जम्मू की एक प्रतिभाशाली युवा कलाकार हैं। वह पहले ही डांस और मनोरंजन की दुनिया में खास पहचान बना चुकी हैं। अर्शिया को डांस और जिमनास्टिक दोनों का शौक है।
विज्ञापन


माता मृदु महाजन ने बताया कि जिमनास्टिक में वह प्रदेश के लिए दो स्वर्ण पदक जीत चुकी है, लेकिन ज्यादा समय तक जिमनास्टिक नहीं कर पाईं। केंद्रीय विद्यालय बनतालाब की नौवीं की छात्रा अर्शिया राष्ट्रीय अंतर केंद्रीय विद्यालय योग प्रतियोगिता में हैदराबाद में जम्मू जोन का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। उनकी माता ने बताया कि अर्शिया के प्रिंसिपल सूर्य प्रसाद और अध्यापकों का भी पूरा सहयोग रहता है। इसके चलते वह मुंबई में रहते हुए भी अपनी पढ़ाई यहां से कर पा रही है। इसके अलावा उसके डांस प्रशिक्षक कपिल सेठी का भी पूरा सहयोग मिला। उनकी मेहनत से ही आज वह अमेरिका तक पहुंच सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अर्शिया शर्मा 'सुपर डांसर चैप्टर-4' में अपने उल्लेखनीय प्रदर्शन के माध्यम से प्रमुखता से उभरीं, जहां उन्होंने शीर्ष 10 में जगह बनाई। जिमनास्टिक पृष्ठभूमि के साथ अर्शिया की यात्रा लघु फिल्म में उल्लेखनीय उपस्थिति के साथ जारी रही। उन्होंने एक टीवी चैनल पर लोकप्रिय धारावाहिक मंगल लक्ष्मी में मुख्य बेटी के रूप में अभिनय किया है। वह विज्ञापनों में भी माडलिंग कर चुकी हैं। अर्शिया का सपना बाॅलीवुड में काम कर जम्मू का गौरव बढ़ाने का है। मुंबई में इन दिनों वह मां मृदु के साथ रहती हैं। उनकी प्रतिभा में माता-पिता का समर्पण शामिल है। उनकी मां संविदा लेक्चरर की नौकरी छोड़कर साथ रह रही हैं। अर्शिया जम्मू में आयोजित कई टेलेंट शो में भी भाग ले चुकी हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by America's Got Talent - AGT (@agt)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed