{"_id":"644f88c2e57046867e0dc366","slug":"jammu-rspura-special-problem-solving-camp-organized-for-west-pakistan-refugees-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएसपुरा: पश्चिमी पाकिस्तान रिफ्यूजियों के लिए विशेष समस्या निवारण शिविर आयोजित, LG बोले- यह एक नई सुबह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरएसपुरा: पश्चिमी पाकिस्तान रिफ्यूजियों के लिए विशेष समस्या निवारण शिविर आयोजित, LG बोले- यह एक नई सुबह
Mon, 01 May 2023 03:09 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 01 May 2023 03:09 PM IST
सार
उपराज्यपाल ने कहा कि शिविर का उद्देश्य विस्थापित परिवारों के योग्य उम्मीदवारों पर ध्यान देने के साथ शिकायतों को हल करना, लंबित मामलों का सत्यापन, विभिन्न कल्याणकारी और स्वरोजगार योजनाओं के बारे में जागरूकता और प्लेसमेंट ड्राइव चलाना है।
विज्ञापन
LG Manoj Sinha
- फोटो : संवाद
विस्तार
पश्चिमी पाकिस्तानी रिफ्यूजी परिवारों की समस्याओं के समाधान के लिए जिला स्तर पर विशेष शिविर लगाने जा रहे हैं। इसी को लेकर सोमवार को जम्मू के आरएसपुरा में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने विशेष शिविर का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
उपराज्यपाल ने कहा कि शिविर का उद्देश्य विस्थापित परिवारों के योग्य उम्मीदवारों पर ध्यान देने के साथ शिकायतों को हल करना, लंबित मामलों का सत्यापन, विभिन्न कल्याणकारी और स्वरोजगार योजनाओं के बारे में जागरूकता और प्लेसमेंट ड्राइव चलाना है।
विज्ञापन
सरकार समुदाय के सपनों को साकार करने के लिए समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। यह एक नई सुबह है, जो लोगों को असीम संभावनाएं और युवाओं को एक नई उम्मीद दे रही है। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि वे जम्मू-कश्मीर के मजबूत और समृद्ध कल के वास्तुकार बनें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि शासन शिविर एक समय सीमा के भीतर सभी लंबित मामलों को प्रभावी ढंग से हल करने और किसानों की समस्याओं को कम करने के लिए एक संस्थागत संरचना के रूप में कार्य करेगा। हमारा जोर आर्थिक और सामाजिक विकास, सामाजिक न्याय और समानता के उपायों पर होगा।
शिविरों में लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने पश्चिमी पाकिस्तान के रिफ्यूजियों की समस्याएं भी सुनीं। कहा कि सरकार रिफ्यूजी परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने को प्रतिबद्ध है। उनके मसलों को चरणबद्ध तरीके से हल किया जाएगा।