{"_id":"6828f5b2ef10decc2f03e466","slug":"jammu-road-development-jammu-news-c-10-lko1027-615252-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जहां बन रहे बार-बार गड्ढे, वहां बनेगी सीमेंट की सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जहां बन रहे बार-बार गड्ढे, वहां बनेगी सीमेंट की सड़क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- वेयरहाउस और बस स्टैंड शहर भर में 100 से ज्यादा स्थल किए गए हैं चिन्हित
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर की जिन सड़कों पर बार-बार गड्ढे हो रहे हैं, उन चिह्नित जगहों के आसपास 50 मीटर के दायरे में सीमेंट की सड़क बनेगी। इससे सड़क की बार-बार मरम्मत करने की जरूरत नहीं रहेगी। मौजूदा समय में लोक निर्माण विभाग सड़कों में तारकोल बिछा रहा है, मगर उखड़ जा रहा है। इससे सरकारी धनराशि का दुरुपयोग हो रहा है। इसके लिए सौ स्थानों को चिह्नित किया गया है।
शहर के वेयरहाउस, कैनाल हेड, बस स्टैंड, नानक नगर, कासिम नगर, रायपुर सतवारी, गोल गुजराल, उदयवाला सहित कई इलाकों में सड़कों से तारकोल उखड़ी हैं। इससे वाहन चालकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। दोपहिया वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं।
लोक निर्माण विभाग के अनुसार शहर में 100 से ज्यादा जगहों को चिन्हित किया गया है। इससे पहले सीमेंटेड सड़कें बनाने पर कवायद 2022 में आरंभ हुई थी। इस दौरान भी सड़कों को तारकोल की जगह सीमेंटेड किया गया। बरसात के मौसम में भी गड्ढे दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं। जनवरी माह के दौरान लोक निर्माण विभाग की ओर से कवायद शुरू की गई थी। मगर फरवरी में मौसम ठंडक भरा होने के कारण बंद कर दिया गया। अब फिर से काम आरंभ हो रहा है। काम के लिए टेंडर हो चुके हैं। पहले बिक्रम चौक में पुल के पास भी सीमेंट से ही गड्ढाें को भरा गया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
सड़क नेटवर्क
- शहर में कुल 150 से ज्यादा सड़कें लोक निर्माण विभाग के अधीन
- 50 से ज्यादा सड़कों पर हैं गड्ढे
-- -- -- -- --
कोट
ऐसी सड़कें जहां पर गड्ढे बार-बार हो रहे हैं, उन जगहों में सीमेंट से सड़कें बनाई जाएंगी। टेंडर प्रक्रिया चल रही है। वाहन चालकों को सुविधा दी जाएगी।
- राजेश गुप्ता, मुख्य अभियंता, लोक निर्माण विभाग