फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Road Accident: Speeding truck hits bike, two students preparing for NEET died

Jammu Road Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने मारी बाइक को टक्कर, नीट की तैयारी कर रहे दो छात्रों की हुई मौत

Wed, 23 Oct 2024 03:47 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Wed, 23 Oct 2024 03:47 PM IST
सार

जम्मू के सिद्धडा पुल पर एक भयानक सड़क हादसे में नीट की तैयारी कर रहे दो छात्रों की मौत हो गई, जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मारी।

विज्ञापन
Jammu Road Accident: Speeding truck hits bike, two students preparing for NEET died
जम्मू-कश्मीर पुलिस - फोटो : निकिता गुप्ता

विस्तार

जम्मू शहर के बाहरी इलाके सिद्धडा में मंगलवार देर रात एक सड़क हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई। दोनों नीट की तैयारी कर रहे थे। बाइक पर जाते वक्त दोनों को एक बेकाबू ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। एक्सीडेंट इतना दर्दनाक था कि दोनों के शरीरों के कई अंग सड़क पर इधर-उधर बिखरे नजर आए। शवों को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवग्रह में रखा गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मृतकों में मेहरुल नीसा भदरवाह की रहने वाली थी। सोहिद अहमद वानी राजौरी का रहने वाला था। इस समय दोनों जम्मू के सुंजवां क्षेत्र में रहते थे । पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब 10:30 बजे बाइक नंबर जीके 11एच 2944 पर जाते वक्त सिद्धडा पुल पर एक्सीडेंट हुआ।
विज्ञापन


दोनों घूमने के लिए आए हुए थे ।जैसे ही यह लोग पुल पर पहुंचे एक तेज रफ्तार ट्रक ने इनको टक्कर मार दी। पुलिस ने टक्कर मारने वाले ट्रक को जबत करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है ।चालक मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि एक्सीडेंट के बाद दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर ही तड़पने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर मौजूद कुछ लोगों का कहना है की दोनों के शरीर के कुछ अंग कट कर इधर-उधर बिखर गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने अंगों को समेट कर हाईवे एंबुलेंस की मदद से जीएमसी पहुंचाया। मृत्यु की जानकारी परिवार को मिलते ही कोहराम मच गया । रोते बिलखते परिजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने इसे लेकर मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed