फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu : rescue operation continue for person fell into pit dug for bridge in Gadigarh family members protest

जम्मू: पुल के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरे व्यक्ति की तलाश दूसरे दिन भी जारी, परिजनों में रोष, सड़क की जाम

Tue, 30 Apr 2024 11:47 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 30 Apr 2024 11:47 AM IST
सार

गाडीगढ़ में पुल के लिए खोदे गड्ढे में एक व्यक्ति सोमवार रात आठ बजे गिर गया। गड्ढे में पानी अधिक था, जिससे उसकी तलाश देर रात तक की जाती रही। सुबह एक बार फिर एसडीआरएफ और पुलिस की टीम ने बचाव अभियान शुरू किया।

विज्ञापन
Jammu : rescue operation continue for person fell into pit dug for bridge in Gadigarh family members protest
सड़क जाम कर प्रदर्शन करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू कश्मीर में बिगड़े मौसम के कारण अलग-अलग नुकसान हुए हैं। इसी बीच जम्मू के गाडीगढ़ में पुल के लिए खोदे गड्ढे में एक व्यक्ति सोमवार रात आठ बजे गिर गया। गड्ढे में पानी अधिक था, जिससे उसकी तलाश देर रात तक की जाती रही। सुबह एक बार फिर एसडीआरएफ और पुलिस की टीम ने बचाव अभियान शुरू किया।

विज्ञापन


व्यक्ति कौशल शर्मा के लापता होने से परिजनों में भारी रोष है। उन्होंने जम्मू-आरएसपुरा सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। परिजनों का कहना है कि इस पुल को टूटे तीन साल हो गए हैं। उसके निर्माण का कार्य अभी तक चल रहा है। गड्डे के आसपास उचित साइनबोर्ड भी नहीं लगाए गए थे, जिसके चलते यह हादसा हो गया।

विज्ञापन

Jammu : rescue operation continue for person fell into pit dug for bridge in Gadigarh family members protest
पुल के लिए बनाए गए इस गड्डे में गिरा था व्यक्ति - फोटो : संजय कुमार

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बचाव अभियान को चलाए पंद्रह घंटे से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक कौशल शर्मा का कोई पता क्यों नहीं चल पाया है। गुस्साए परिजनों ने एसडीएम कार्यालय के बाहर ताला भी जड़ दिया। कौशल शर्मा के परिवार के सदस्य गम में डूबे हुए हैं। और उनके जल्दी मिल जाने की उम्मीद लगाए हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed