फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu: Rashmi Ranjan Swain becomes chief of Jammu and Kashmir Police

Jammu : जम्मू-कश्मीर पुलिस के प्रधान बने रश्मि रंजन स्वैन, डीजीपी का पद संभालते ही आला अफसरों के साथ की बैठक

Wed, 01 Nov 2023 01:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 01 Nov 2023 01:14 AM IST
सार

दिलबाग सिंह करीब चार साल तक प्रदेश पुलिस के मुखिया रहे। पुलिस के तमाम बड़े अफसरों की मौजूदगी में स्वैन ने पुलिस मुख्यालय में अपना पद संभाला। वह जम्मू कश्मीर के 17वें डीजीपी बने हैं।

विज्ञापन
Jammu: Rashmi Ranjan Swain becomes chief of Jammu and Kashmir Police
IPS officer RR Swain - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीआईडी के विशेष डीजीपी और 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी रश्मि रंजन स्वैन जम्मू-कश्मीर पुलिस के नए डीजीपी बन गए हैं। मंगलवार को डीजीपी दिलबाग सिंह ने अपनी सेवाओं के अंतिम दिन स्वैन को पदभार सौंप दिया। 

विज्ञापन


दिलबाग सिंह करीब चार साल तक प्रदेश पुलिस के मुखिया रहे। पुलिस के तमाम बड़े अफसरों की मौजूदगी में स्वैन ने पुलिस मुख्यालय में अपना पद संभाला। वह जम्मू कश्मीर के 17वें डीजीपी बने हैं।
विज्ञापन


स्वैन को जम्मू-कश्मीर में सेवाएं देने का लंबा अनुभव है। पुलिस विभाग में वह विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर तैनात रहे हैं। शुरुआती दौर में वह एसडीपीओ कोठी बाग के रूप में तैनात किए गए थे। इसके बाद वह एसपी रामबन, एसपी कारगिल, एसपी पुंछ, एसएसपी कठुआ, एसएसपी जम्मू, एसएसपी श्रीनगर, एआईजी (पी/डब्ल्यू) पीएचक्यू और डीआइजी सतर्कता रहे। नवंबर 2006 में वह प्रतिनियुक्ति पर चले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जून 2020 में वह सीआईडी विंग के प्रमुख के रूप में जम्मू-कश्मीर पुलिस में शामिल हुए। उन्हीं के नेतृत्व में एसआईए का गठन हुआ। पदभार संभालने के बाद उन्होंने पुलिस के तमाम बड़े पुलिस अफसरों के साथ बैठक की।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed