{"_id":"680fe97ef8a9d3b4f90fc6e8","slug":"jammu-ramban-dc-inspection-jammu-news-c-10-jmu1045-600550-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: रामबन के उपायुक्त बागना गांव पहुंचे, नुकसान का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: रामबन के उपायुक्त बागना गांव पहुंचे, नुकसान का लिया जायजा
Tue, 29 Apr 2025 02:17 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Tue, 29 Apr 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
रामबन। जिला उपायुक्त ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ रामबन के सबसे अधिक भूस्खलन और बाढ़ प्रभावित बागना क्षेत्र का सोमवार को पैदल दौरा किया। यहां 20 अप्रैल की रात को मकान ढहने से दो नाबालिगों समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि रामबन के उपायुक्त बसीर-उल-हक चौधरी अधिकारियों के साथ 15 किलोमीटर पैदल चलकर बागना पहुंचे और प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया। अधिकारियों ने प्रभावित लोगों के साथ मुलाकात भी की।
उपायुक्त ने 20 अप्रैल को आई बाढ़ में जान गंवाने वाले 75 वर्षीय मनी राम और दो भाइयों साकूब और आकिब के परिवारों और रिश्तेदारों से भी मुलाकात की। उपायुक्त ने उन्हें पुनर्वास के लिए सरकार की ओर से हर संभव मदद मुहैया कराने का आश्वासन दिया।