{"_id":"6600037eb7be04cd210f2339","slug":"jammu-raj-bhavan-and-secretariat-declared-a-no-flying-zone-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu: ड्रोन हमले की आशंका, जम्मू का राजभवन और सचिवालय नो फ्लाइंग जोन घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu: ड्रोन हमले की आशंका, जम्मू का राजभवन और सचिवालय नो फ्लाइंग जोन घोषित
Sun, 24 Mar 2024 04:12 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sun, 24 Mar 2024 04:12 PM IST
सार
जभवन के विशेष सुरक्षा बल के निदेशक स्वर्ण सिंह कोतवाल ने बीते 15 मार्च को पत्र लिखकर राजभवन के पांच किलोमीटर इलाके को नो फ्लाइंग जोन घोषित करने का आग्रह किया था। इसके बाद उपायुक्त ने धारा 144 के तहत राजभवन के एक किमी हवाई क्षेत्र को नो फ्लाइंग जोन घोषित किया है।
विज्ञापन
जम्मू सचिवालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनावों के दौरान ड्रोन हमले की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने स्थानीय राजभवन व सचिवालय के एक किलोमीटर इलाके को अगले दो माह के लिए नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया है। जम्मू के उपायुक्त सचिन वैश्य की ओर से जारी यह आदेश शनिवार को तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।
विज्ञापन
बताया जाता है कि लोकसभा चुनावों में अशांति फैलाने लिए देश विरोधी तत्व ड्रोन हमले कर सकते हैं। इसी अंदेशे के चलते यह फैसला लिया है। राजभवन के विशेष सुरक्षा बल के निदेशक स्वर्ण सिंह कोतवाल ने बीते 15 मार्च को पत्र लिखकर राजभवन के पांच किलोमीटर इलाके को नो फ्लाइंग जोन घोषित करने का आग्रह किया था।
विज्ञापन
इसके बाद उपायुक्त ने धारा 144 के तहत राजभवन के एक किमी हवाई क्षेत्र को नो फ्लाइंग जोन घोषित किया है। इसमें ड्रोन और यूएवी पर प्रतिबंध रहेगा।
रक्षा व व्यावसायिक उड़ानों पर रोक नहीं
हालांकि, ये प्रतिबंध नागरिक और टेक्निकल एयरपोर्ट से संचालित होने वाले रक्षा व व्यावसायिक उड़ानों पर लागू नहीं होगा। इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आईपीएसी के सेक्शन 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन