{"_id":"5d66181e8ebc3e939f405690","slug":"jammu-railway-tightens-to-get-better-position-in-sanitation-ranking-swachh-bharat-abhiyan","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता रैंकिंग में बेहतर स्थान पाने के लिए रेलवे ने कसी कमर, बदलती दिख रही स्टेशन की तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता रैंकिंग में बेहतर स्थान पाने के लिए रेलवे ने कसी कमर, बदलती दिख रही स्टेशन की तस्वीर
Wed, 28 Aug 2019 11:28 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 28 Aug 2019 11:28 AM IST
विज्ञापन
जम्मू रेलवे स्टेशन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वच्छ भारत अभियान के तहत होने वाली स्वच्छता रैंकिंग को लेकर जम्मू रेलवे स्टेशन पर तैयारियां जोरों पर हैं। सितंबर के पहले सप्ताह में सर्वे टीम जम्मू रेलवे स्टेशन आएगी। टीम स्टेशन पर स्वच्छता, यात्री सुविधा, सौर ऊर्जा उत्पादन, पानी संरक्षण को लेकर किए जाने वाले कार्यों की जांच करेगी। इसके बाद रेलवे देशभर के स्टेशन की स्वच्छता रैंकिंग जारी करेगा।
विज्ञापन
शहर का रेलवे स्टेशन देश के ए1 रेलवे स्टेशन में आता है। पिछले साल स्वच्छता रैंकिंग में स्टेशन को तीन अंक का नुकसान हुआ था। नौवें स्थान से 12वें स्थान पर पहुंचा था। इस बार होने वाली स्वच्छता रैंकिंग के लिए रेलवे ने कमर कस ली है। इसके लिए इस महीने सफाई का नया ठेका जारी हुआ। स्वच्छता को यकीनी बनने के लिए मशीनों से भी सफाई की जा रही है।
विज्ञापन
वहीं, स्वच्छता रैंकिंग में इस बार स्टेशन पर सौर ऊर्जा का उत्पादन, पानी संरक्षण, कचरा निस्तारण सहित अन्य मापदंड देखे जाएंगे। पिछले साल स्वच्छता रैंकिंग में गिरावट के बाद रेलवे ने इस बार दोबारा टॉप 10 में पहुंचने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
रेलवे प्रबंधक ने स्टेशन पर स्वच्छता के साथ सौंदर्यीकरण को भी बढ़ावा दिया है। स्टेशन पेंटिंग और गमले लगाए गए हैं, इसके साथ ही प्लेटफार्म पर डिजिटल बोर्ड भी लगाए गए हैं। जून महीने में नॉर्दर्न रेलवे जीएम टी पी सिंह का भी दौरा हुआ था। इस दौरान उन्होंने प्लेटफॉर्म और वेटिंग हॉल में स्वच्छता को यकीनी बनने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए थे।