फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, railway station, LED maintenence

Jammu News: ट्रेनों की जानकारी वेटिंग हाल में फिर मिलना शुरू

विज्ञापन
jammu, railway station, LED maintenence
वेटिंग हॉल में एलईडी स्क्रीन शुरू हुई
खबर प्रकाशित होने के बाद जागा रेलवे प्रशासन, एलईडी स्क्रीन और वेंडिंग मशीनें चालू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू रेलवे स्टेशन के स्लीपर वेटिंग हॉल में अब यात्रियों को ट्रेनों से जुड़ी जानकारी आसानी से मिल सकेगी। यहां लंबे समय से बंद एलईडी स्क्रीन अब शुरू हुई हैं। इन स्क्रीन के माध्यम से यात्रियों को अब ट्रेन रद्द, लेट, आगमन व प्रस्थान की जानकारी मिलेगी। साथ ही खराब टिकट वेंडिंग मशीनें भी शुरू की गई है। जम्मू रेलवे प्रबंधन ने यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए मरम्मत करवा दी है।
अमर उजाला ने 12 जनवरी के अंक में रेलवे स्टेशन पर असुविधाओं से संबंधित खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद रेलवे प्रबंधन हरकत में आया और 24 घंटे में ही सभी असुविधाओं को दूर किया। स्लीपर वेटिंग हॉल में बंदी एलईडी स्क्रीन ठीक करवाने के साथ ही शौचालय की भी सफाई व्यवस्था पुख्ता की है। जनरल टिकट काउंटर के पास लगी सभी वेंडिंग मशीनों को भी ठीक करवा दिया हैं।
विज्ञापन

अब यात्री बिना लाइन में लगे जनरल टिकट वेंडिंग मशीनों से टिकट ले सकेंगे। उधर, जम्मू रेलवे स्टेशन के डीटीएम ने सोमवार को जम्मू रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्हाेंने संबंधित अधिकारियों को यात्रियों से संबंधित सुविधाओं को पुख्ता करने का निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed