फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu railway station, devlopment

Jammu News: जम्मू रेलवे स्टेशन का वेस्ट केबिन नष्ट, 16 ट्रेनें रद्द

विज्ञापन
jammu railway station, devlopment
20 सितंबर से सभी ट्रेनों का नियमित होगा परिचालन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू रेलवे स्टेशन के वेस्ट केबिन की मरम्मत का निर्माण कार्य शुक्रवार को शुरू हुआ। इस दौरान केबिन के बेसमेंट को नष्ट किया गया। निर्माण कार्य के चलते 16 ट्रेनें रद्द रहीं। इस दौरान छह जोड़ी ट्रेनों को अमृतसर या पठानकोट से चलाया गया। वहीं छह से अधिक जोड़ी ट्रेनों को अमृतसर और पठानकोट में ही रोका गया। कटड़ा और उधमपुर रेलवे स्टेशन तक जाने वाली कुछ ट्रेनों का परिचालन नियमित रहा। इसमें झेलम, सियालदह, श्री शक्ति, शालीमार और राजधानी शामिल हैं।
जम्मू रेलवे स्टेशन के निदेशक प्रतीक श्रीवास्तव ने कहा कि शनिवार को केबिन को नष्ट किया गया है। दो दिन तक साफ-सफाई और ग्रीसिंग का काम होगा और एक दिन टेस्टिंग का। 20 सितंबर से सभी ट्रेनों का परिचालन नियमित होगा।
विज्ञापन


ये ट्रेनें 19 तक रहेंगी रद्द
12470-12469 कानपुर-जम्मू तवी-कानपुर 14 और 15 सितंबर को रद्द रहेगी। 12491-12492 मरूध्वज एक्सप्रेस 15 और 17 सितंबर को रद्द रहेगी। 12265-12266 दिल्ली-सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस 15,16,17 और 18 सितंबर को रद्द रहेगी। 14606-14605 जम्मू-हरिद्वार-जम्मू 17 और 18 सितंबर को रद्द रहेगी। 04615-04616 उधमपुर-पठानकोट-उधमपुर 15 से 19 सितंबर तक रद्द रहेगी। 06951-06952 पठानकोट-उधमपुर-पठानकोट 15, 18 और 19 सितंबर को रद्द रहेगी। 04642-06949 जलंधर-पठानकोट-जलंधर 19 को रद्द रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनका यहां होगा ठहराव

18101 टाटा-जम्मू 13 और 15 सितंबर को अमृतसर रेलवे स्टेशन पर रोका जाएगा। 18309 संबलपुर-जम्मू 14, 16 को अमृतसर रेलवे स्टेशन, 19223 अहमदाबाद-जम्मू 14 से 17 सितंबर तक पठानकोट तक चलेगी। 19225 भगत की कोठी-जम्मू तवी 15 से 18 सितंबर और 12237 बेगमपुरा-जम्मूतवी 14 से 18 सितंबर तक पठानकोट तक चलेगी।


बसों में टिकट के लिए करनी पड़ रही मशक्कत
ट्रेनें रद्द रहने के चलते यात्री सड़क मार्ग से गंतव्य तक पहुंच रहे हैं। इस कारण बसों में भीड़ बढ़ी है। जम्मू से अंतर राज्य रुट पर चलने वाली जेकेआरटीसी और निजी ट्रांसपोर्टरों की बसों में टिकट के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed