फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, railway, rashion, distribuation

Jammu News: प्रदेश में रेलवे स्टेशनों में मिलेगा सस्ता आटा-चावल

विज्ञापन
jammu, railway, rashion, distribuation
रेलवे की पायलट प्रोजेक्ट के आधार पर शुरू होगी पहल, स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में वैन रहेगी खड़ी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू सहित अन्य रेलवे स्टेशनों के बाहर जल्द सस्ता आटा और चावल भी मिलेगा। पायलट प्रोजेक्ट के आधार पर रेलवे इसकी शुरूआत करने जा रहा है। इसमें रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में वैन खड़ी रहेगी, जिससे लोगों 29 प्रति किलो चावल व 29 रुपए प्रति किलो आटा मिलेगा। रेलवे मंत्रालय ने सभी जोन को इस प्रोजेक्ट को शुरू करने का निर्देश जारी किया है।
जम्मू रेलवे स्टेशन सहित अन्य रेलवे स्टेशनों पर इसे शुरू किया जाएगा। केंद्रीय खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने भारत आटा और भारत चावल बेचने की योजना बनाई है। जम्मू रेलवे स्टेशन के डीटीएम प्रतीक श्रीवास्तव ने कहा कि मंत्रालय ने इस योजना को हरि झंडी दी है, लेकिन अभी तक हमारे इसे शुरू करने के लिए कोई आदेश नहीं आया है। इसमें स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में वैन खड़ी होगी जहां से लोग आटा और चावल खरीद सकेंगे। बता दे की रेलवे बोर्ड ने उत्तर रेलवे सहित सभी जोनल रेलवेज के जीएम और प्रिंसिपल सीसीएम को स्टेशनों पर वैन खड़ी करने के लिए जगह देने को कहा है। इन वैन से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के शुरू होने से लोगों को सुविधा मिलेगी, उन्हें सस्ते धाम पर आटा व चावल मिलेंगा। हालांकि इन वैन में सिर्फ भारत आटा चावल ही बेचा जाएगा।
विज्ञापन



उधमपुर रेलवे स्टेशन पर लगेगी चार स्वचालित सीढि़यां
अमृत भारत रेल परियोजना में के तहत विकसित हो रहे उधमपुर और बड़गाम रेलवे स्टेशन पर यात्रियों से जुड़ी सुविधाओं का उन्नयन होगा। अमृत भारत रेल परियोजना में फिरोजपुर मंडल के सात रेलवे स्टेशन आते है। इसमें उधमपुर रेलवे स्टेशन में चार स्वचालित सीढि़यां और बडगाम में दो लिफ्ट लगेगी। इससे न सिर्फ आम यात्रियों को बल्कि दिव्यांग यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed