फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, railway, protest

Jammu News: रेलवे में मल्टी डिसिप्लिनरी कमेटी की सिफारिशों पर फूटा गुस्सा

विज्ञापन
jammu, railway, protest
 कर्मचारियों को संबो​धित करते  शाखा प्रधान हरपाल सिंह फोटो रेलवे
कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर जताया रोष, कहा-सुझाव मंजूर नहीं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। रेलवे में मल्टी डिसिप्लिनरी कमेटी की सिफारिशों के खिलाफ कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। सोमवार को नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन जम्मू शाखा की ओर से जम्मू क्रू लॉबी में प्रदर्शन कर रोष जताया गया। शाखा प्रधान हरपाल सिंह के नेतृत्व में सभी वक्ताओं ने रेलवे बोर्ड के कर्मचारी विरोधी निर्णय के प्रति असंतोष जाहिर किया।
शाखा प्रधान ने बताया कि रेलवे बोर्ड द्वारा गठित उच्च स्तरीय जांच कमेटी ने लोको पायलट एवं अन्य रनिंग स्टाफ के समस्याओं को लेकर कुछ सुझाव दिए हैं, जोकि तर्कहीन एवं कर्मचारी विरोधी हैं। इस निर्णय से सुरक्षा मानकों पर बुरा प्रभाव पड़ने वाला है। भविष्य में रोजगार के अवसर और भी संकुचित होंगे।
विज्ञापन

ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन ने रेलवे बोर्ड से अनुरोध किया है कि उच्च स्तरीय जांच कमेटी द्वारा जांच के बाद ही एक ऐसी व्यवस्था की जाए जिससे लोको रनिंग स्टाफ की कार्यशैली, कार्यक्षमता, भोजन व रहने की व्यवस्था में सुधार हो। लेकिन, कमेटी द्वारा लिया निर्णय व सुझाव कर्मचारी विरोधी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाखा सचिव कॉम राजेश शर्मा, शाखा उपाध्यक्ष बृजमोहन, उपसचिव सोमनाथ, अमित केरनी, मीडिया प्रभारी प्रकाश चंद्र, जसवंत और शैलेंद्र ने भी कर्मचारियों को संबोधित किया।
-----------

यह हैं रेल कर्मचारियों की मुख्य मांगें
-डीए के 50 फीसदी से अधिक हो जाने पर भी अभी तक किलोमीटर अलाउंस में 25 फीसदी की हो वृद्धि
-सभी प्रकार की इएमयू-डीएमयू गाड़ियों में सहायक लोको पायलट की व्यवस्था की जाए
-लोको सीएबी में सीवीवीआरएस के प्रावधान को उचित बताते हुए न हटाया जाए
-एफएसडी को सभी लोको कैब में फिट न किया जाना और उसे कैरी करने की जिम्मेदारी एएलपी से न हटाया जाए
-130 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली गाड़ियों पर वर्तमान में लागू सह लोको पायलट को हटाकर सहा लोको पायलट लगाया जाए
-शिफ्ट में सुपरवाइजर की हो व्यवस्था
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed