फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, protest, lice worker, protest

Jammu News: लंबित मांगें पूरी नहीं होने पर फूटा गुस्सा

विज्ञापन
jammu, protest, lice worker, protest
एलआईसी कर्मचारी भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के लिए प्रदर्शन करते हुए : एसोसिएशन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। लंबित मांगें पूरी नहीं होने पर एलआईसी कर्मचारियों के सब्र का बांध टूट गया। उन्होंने बुधवार को उत्तरी क्षेत्र बीमा कर्मचारी संघ श्रीनगर डिवीजन के बैनर तले जम्मू-कश्मीर के एलआईसी कर्मचारियों ने कॉमरेड पवन गुप्ता के नेतृत्व में प्रदेश में कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन किया।
एसोसिएशन के मंडल सचिव कॉमरेड पवन गुप्ता ने प्रबंधन और केंद्र सरकार से एलआईसी में तत्काल भर्ती पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि कुछ वर्षों में एलआईसी ने न केवल जबरदस्त वृद्धि दर्ज की है, बल्कि समुदाय की बचत को राष्ट्र निर्माण गतिविधियों में लगाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। एलआईसी ने जीवन बीमा व्यवसाय के विभिन्न पहलुओं में अभूतपूर्व प्रदर्शन रिकॉर्ड स्थापित किए हैं।
विज्ञापन

मौजूदा समय में एलआईसी के पास 55 लाख करोड़ रुपये से अधिक का परिसंपत्ति है। एलआईसी निरंतर विकास के पथ पर है। दूसरी ओर फरवरी 2020 के बाद से कोई भर्ती नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रेणी-तीन और चार के कर्मचारी सेवानिवृत्ति और पदोन्नति के माध्यम से लगातार बाहर हो रहे हैं। इससे कार्यबल में भारी गिरावट आई है। इस मौके पर सैयद आदिल इमाम, कॉमरेड-अमरजीत सिंह, जावेद आह बुखारी, गुलशन सिंह और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed