फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, problem, NFT treaser

Jammu News: एनएफटी ट्रेजर में निवेश को लेकर दुविधा में लोग

विज्ञापन
jammu, problem, NFT treaser
साइबर पुलिस से कर रहे संपर्क, पैसा नहीं निकाल पाने की आ रही शिकायतें
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। ऑनलाइन साइबर ठगी के नए-नए तरीके सामने आ रहे हैं। ताजा मामला ऑनलाइन पैसे जमा कराने वाली ऐप ''एनएफटी ट्रेजर'' का है, जिसका इस्तेमाल करने वालों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन सेंटर फॉर एक्सीलेंस (सीआईसीई) और विभिन्न साइबर पुलिस विंग को इसकी शिकायतें और जानकारी के लिए लोग संपर्क कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस ऐप में निवेश करने वाले बड़ी संख्या में लोग अपना पैसा नहीं निकाल पा रहे हैं।
कई लोग इसके बंद होने और पैसा लगाने या न लगाने को लेकर जानकारी मांग रहे हैं। हालांकि, अभी तक इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। साइबर हेल्पडेस्क पर कॉल करने वालों को सलाह दी जा रही है कि वे पैसा जमा करने के लिए केवल मान्यता प्राप्त बैंकों और प्लेटफॉर्म्स का ही इस्तेमाल करें।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, सीआईसीए के हेल्पलाइन नंबर 1930 पर बड़ी संख्या में लोग ''''एनएफटी ट्रेजर'''' को लेकर जानकारी मांग रहे हैं। इसको देखते हुए साइबर पुलिस एक एडवाइजरी तैयार कर रही है, जो जल्द ही जारी की जाएगी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि यह एप बंद होना एक स्कैम है या कोई तकनीकी समस्या।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीआईसीई के डीएसपी सचित महाजन ने बताया, अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई है, लेकिन लोग जानकारी के लिए संपर्क कर रहे हैं। हम इसकी जांच कर रहे हैं कि यह धोखाधड़ी है या नहीं। फिलहाल, लोगों को ऐसे निवेश से बचना चाहिए, क्योंकि कोई भी कंपनी इतना बड़ा रिटर्न नहीं दे सकती।



एनएफटी ट्रेजर क्या है
एनएफटी ट्रेजर एक डिजिटल इन्वेस्टमेंट प्लेटफॉर्म है, जो उच्च रिटर्न का वादा करता है। हालांकि, हाल के दिनों में कई निवेशकों ने शिकायत की है कि उनके खाते फ्रीज कर दिए गए हैं और पैसे निकालने में देरी हो रही है। साइबर पुलिस ने सलाह दी है कि ऐसे गैर-मान्यता प्राप्त प्लेटफॉर्म्स में निवेश करने से पहले पूरी जानकारी जरूर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed