फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu: Preparations to accommodate PM package workers stay in the same building on rent in Kashmir

जम्मू : कश्मीर में किराये पर रहे रहे पीएम पैकेज कर्मियों को एक ही इमारत में ठहराने की तैयारी

Mon, 11 Oct 2021 05:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 11 Oct 2021 05:10 AM IST
सार

घाटी में तैनात हैं कुल चार हजार कर्मी, आधे से ज्यादा कर्मी किराये के आवास पर रह रहे हैं। 

विज्ञापन
Jammu: Preparations to accommodate PM package workers stay in the same building on rent in Kashmir
demo pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री पैकेज के तहत कश्मीर संभाग के विभिन्न जिलों में कार्यरत कश्मीरी पंडित कर्मचारियों को जिले में किसी एक ही स्थान पर आवास मुहैया करवाया जाएगा। पीएम पैकेज के तहत विभिन्न जिलों में तैनात कर्मचारियों में 80 फीसदी कर्मचारी किराये के आवास में रहते हैं। हाल ही में हुए आतंकी हमलों के बाद अब इन कर्मचारियों की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए प्रशासन इन कर्मियों को कड़ी सुरक्षा के साथ किसी बड़ी इमारत में ठहराएगा।

विज्ञापन


पीएम पैकेज के तहत कश्मीर संभाग में 4000 से करीब कर्मचारी तैनात हैं। इसमें एक से दो हजार कर्मचारी ही सरकार द्वारा बनाई कॉलोनी में रहते हैं। शेष कर्मचारी किराये के आवास में रहते हैं, जिन्हें एक ही जगह पर बड़ी इमारत में सुरक्षित माहौल में रहने की सुविधा दी जाएगी। राहत आयुक्त कार्यालय ने संबंधित जिला उपायुक्तों से बातचीत कर ली है और इस पर जल्द कोई फैसला लिया जाएगा। राहत आयुक्त जम्मू अजय पंडिता सोमवार को श्रीनगर का दौरा करेंगे और सरकारी कॉलोनी में रह रहे कश्मीरी पंडित कर्मचारियों से बात करेंगे।
विज्ञापन


अजय पंडिता ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर है। उन्हें हर तरह की सुरक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अलग से सुरक्षा देना संभव नहीं है। किराये के आवास में रहने वाले कर्मचारियों को किसी एक ही स्थान पर रखने की संभावना तलाशी जा रही है। इस तरह से कर्मचारियों को सुरक्षित माहौल दिया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed