{"_id":"660b21e421bae00851045e74","slug":"jammu-political-protest-against-school-jammu-news-c-385-1-ja21002-103119-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: निजी स्कूलों की मनमानी पर लोगों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: निजी स्कूलों की मनमानी पर लोगों में आक्रोश
Tue, 02 Apr 2024 02:36 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Tue, 02 Apr 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवसेना डोगरा फ्रंट ने रानी पार्क प्रदर्शन कर कार्रवाई की उठाई मांगचुनिंदा विक्रेताओं से किताबें खरीदने के लिए दबाव बनाने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। शिवसेना डोगरा फ्रंट ने निजी स्कूलों के खिलाफ मनमानी का आरोप लगाते हुए सोमवार को रानी पार्क में प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने निजी स्कूल प्रबंधकों पर चुनिंदा दुकानों से ही किताबें खरीदने के लिए अभिभावकों को मजबूर करने और दबाव बनाने का आरोप लगाय है। साथ ही प्रशासन और स्कूल शिक्षा विभाग से ऐसे स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
उन्होंने बताया कि कच्ची छावनी स्थित एक दुकान में एनसीईआरटी की नौवीं कक्षा की किताबों का सेट 850 रुपये में मिल रहा है। वहीं, गांधी नगर और नई बस्ती में यही सेट 3400 रुपये में बेचा जा रहा है। कुछ पुस्तक विक्रेता जबरन वसूली कर रहे हैं। सरकार के आदेश का उल्लंघन किया जा रहा है। आदेश में साफ निर्देश हैं कि अभिभावक को एनसीईआरटी की किताबों के अलावा अन्य किताबें खरीदने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा। उधर, नई शिक्षा नीति के अनुसार बच्चों को एक निश्चित उम्र में ही प्रवेश दिया जा सकता है, लेकिन अतिरिक्त पैसे लेकर कम उम्र के बच्चों को दाखिला दिया जा रहा है। उन्होंने पुस्तक विक्रेताओं और निजी स्कूलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन में आशीष, गणेश, राजू, निर्मल, सुनीता, सत्या, सुभाष और अभिषेक सहित कई लोग मौजूद रहे।