फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, political, election

Jammu News: जम्मू संभाग में एक यूनिट की तरह चुनाव लड़ेगा इंडिया गठबंधन, जल्द बनेगी समन्वय समिति

विज्ञापन
jammu, political, election
डॉ. फारुख अब्दुल्ला के घर हुई बैठक, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सहित अन्य नेता हुए शामिल है।
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू संसदीय सीट के लिए इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार रमन भल्ला के नामांकन के बाद मंगलवार को इंडिया गठबंधन के सदस्यों की बैठक डॉ. फारुख अब्दुल्ला के जम्मू वाले आवास में हुई। इस दौरान जम्मू संभाग में उधमपुर और जम्मू की दो लोकसभा सीटों पर गठबंधन की चुनावी रणनीति पर चर्चा हुई। जहां बेहतर चुनावी रणनीति के आगे बढ़ने के साथ एक समन्वय समिति के गठन पर सहमति बनी। जमीनी स्तर पार्टी कार्यकर्ताओं तक उचित बात पहुंचे ताकि भाजपा के खिलाफ बदलाव की लहर को गठबंधन के पक्ष में वोट के रूप में तबदील किया जा सके।

मंगलवार को हुई इस बैठक में एनसी प्रमुख डाॅ. फारुख अब्दुल्ला, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी भरत सिंह सोलांकी, सह प्रभारी मनोज यादव, एनसी के प्रांतीय अध्यक्ष रत्न गुप्ता, अतिरिक्त महासचिव अजय कुमार सढोत्रा, कांग्रेस नेता व जम्मू सीट से उम्मीदवार रमन भल्ला मौजूद रहे। बैठक में उधमपुर व जम्मू संसदीय सीट पर विधानसभा सीट वार मजबूत व कमजोर पहलू पर विस्तृत चर्चा हुई। इसमें तय हुआ जिस विधानसभा सीट पर गठबंधन को जो दल मजबूत हैं वहां से गठबंधन के उम्मीदवार के पक्ष में वातावरण बनाएगा। इस बार का चुनाव देश व लोकतंत्र बचाने के लिए है। ऐसे में कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय जरूरी है। चुनाव को लेकर बनने वाली समन्वय समिति के सदस्यों की जल्द घोषणा की बात कही गई। उधमपुर सीट के प्रत्याशी चौधरी लाल सिंह के समर्थन में डॉ. फारुख अब्दुल्ला बुधवार को बटोत में पार्टी कार्यकर्ताओं से बैठक कर रणनीति के तहत चुनाव प्रचार करने पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed