{"_id":"6812906dfef69ca22c0726aa","slug":"jammu-political-bjp-janta-darwar-jammu-news-c-10-lko1027-601799-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पेयजल आपूर्ति, गालियों-नालियों की समस्या हो दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पेयजल आपूर्ति, गालियों-नालियों की समस्या हो दूर
विज्ञापन
लोग भाजपा नेताओं को समस्याओं पर जानकारी देते हुए ... भाजपा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा मुख्यालय में आयोजित जनता दरबार में उठी समस्याएं
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। आरएसपुरा-जम्मू दक्षिण के विधायक और भाजपा के राष्ट्रीय सचिव डॉ. नरिंदर सिंह और बहू विधानसभा क्षेत्र के विधायक चौधरी विक्रम रंधावा ने पार्टी मुख्यालय में जनता दरबार लगाकर लोगों ने समस्याएं सुनीं। इस दौरान लोगों ने बिजली, पानी और गलियों-नालियों की समस्याएं उजागर कर समाधान की अपील की।
सेक्टर 10 और 7 त्रिकुटा नगर, भौर कैंप, शास्त्री नगर और अन्य क्षेत्रों से कई प्रतिनिधिमंडलों ने पानी की समस्या को रखा। संजय नगर, लास्ट मोड़ गांधी नगर, कुंजवानी बाईपास और अन्य क्षेत्रों के प्रतिनिधिमंडलों ने गलियों और नालियों की समस्याएं बताईं। शिव कॉलोनी त्रिकुटा नगर के प्रतिनिधिमंडल ने नाले की सफाई का अनुरोध किया। ग्रेटर कैलाश के एक प्रतिनिधिमंडल ने तवी नहर से सटी सड़क की मरम्मत और रखरखाव का मुद्दा उठाया।
ग्रेटर कैलाश वार्ड 68 से आए लोगों ने सड़क का नाम लेन कैनाल व्यू रखने का अनुरोध किया। चौआदी व अन्य क्षेत्रों से आए कुछ प्रतिनिधिमंडलों ने राजस्व विभाग से संबंधित मुद्दे प्रस्तुत किए। नई बस्ती से आए लोगों ने दुकान आवंटन का मुद्दा रखा। पीडीडी-जेकेपीडीसीएल विभाग के एसआरओ 43 का मामला भी दरबार में उठाया गया। इसे एमडी पीडीडी को भेज दिया गया।