{"_id":"63f1e27c8f694b0c42009915","slug":"jammu-police-public-mela-inaugurated-at-gulshan-maidan-by-lg-manoj-sinha-2023-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: गुलशन मैदान में पुलिस पब्लिक मेले का शुभारंभ, LG मनोज सिन्हा ने किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: गुलशन मैदान में पुलिस पब्लिक मेले का शुभारंभ, LG मनोज सिन्हा ने किया उद्घाटन
Sun, 19 Feb 2023 02:23 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sun, 19 Feb 2023 02:23 PM IST
सार
उपराज्यपाल ने देश की सेवा और रक्षा के लिए अपना जीवन न्यौछावर करने वाले जम्मू कश्मीर पुलिस के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि देश की संप्रभुता और अखंडता के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले हमारे बहादुर बलिदानियों और उनके परिवारों का देश सदैव आभारी रहेगा।
विज्ञापन
पुलिस पब्लिक मेले का उद्घाटन करते उपराज्यपाल मनोज सिन्हा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू शहर के गुलशन मैदान में 33वें पुलिस पब्लिक मेले का आगाज रविवार को सुबह दस बजे हुआ। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पुलिस पब्लिक मेले का उद्घाटन किया। इस दौरान उराज्यपाल ने कहा कि यह मेला पुलिस अधिकारियों और जनता के बीच बातचीत करने और साझी विरासत को समझने के लिए उचित मंच के रूप में उभरा है।
विज्ञापन
उपराज्यपाल ने देश की सेवा और रक्षा के लिए अपना जीवन न्यौछावर करने वाले जम्मू कश्मीर पुलिस के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि देश की संप्रभुता और अखंडता के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले हमारे बहादुर बलिदानियों और उनके परिवारों का देश सदैव आभारी रहेगा। वहीं, एलजी मनोज सिन्हा ने कहा कि जेकेपी डब्ल्यूडब्ल्यूई जवानों और उनके परिवारों के लिए कल्याण के उचित कदम उठा रहा है। एसोसिएशन शहीदों और सेवारत कर्मियों के परिवारों की चिंताओं को दूर करने के लिए साल भर कई पहल कर रहा है। मेला शाम छह बजे तक चलेगा। कोरोना के चलते तीन साल के अंतराल के बाद मेले का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। साथ ही आकर्षक ईनाम भी रखे गए हैं। इसके अलावा मेले में पुलिस बैंड की प्रस्तुतियां आयोजन में चार चांद लगाया। आयोजन स्थल और उसके आसपास आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। मेले में भाग लेने वाले लोगों के वाहन की पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा मेले में चिकित्सा सुविधा दी जा रही है।
विज्ञापन
इस बार 7847 पुरस्कार होंगे वितरित
इस बार मेले में 7847 पुरस्कार वितरित किए जाने हैं। इनमें इक्कीस कारें, सात स्कूटी, सात मोटरसाइकिल, सात एलईडी, सात रेफ्रिजरेटर शामिल हैं। इसके लिए पुलिस ने कूपन लोगों को उपलब्ध करवा दिए गए हैं। भाग्यशाली लोग ईनाम हासिल कर सपना पूरा करेंगे।
ये प्रतियोगिताएं भी हो रही हैं
ड्रॉ लॉट मेले का मुख्य आकर्षण बना हुआ है। बच्चों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। मेला दिवस पर आयोजन स्थल पर जम्मू-कश्मीर पुलिस की विभिन्न शाखाओं, इकाइयों द्वारा कई स्टॉल लगाए गए हैं। मेले के लिए पुलिस बैंड, आर्केस्ट्रा और स्थानीय लोक नृत्य, गायन प्रतियोगिताएं की गईं।
मेटोडोर के रूटों में हुआ है बदलाव
पुलिस पब्लिक मेला के चलते आज यातायात रुट में कुछ बदलाव किए गए हैं। बाग-ए-बाहु जाने वाली मेटाडोर को डोगरा चौक से गुज्जर नगर पुल होते हुए मेटाडोर बाग-ए-बाहु के लिए भेजा जा रहा है। वहीं नरवाल, छन्नी और सुंजवां से आने वाली मेटाडोर को जिला पुलिस लाइन से होते हुए पनामा चौक से उनके गंतव्य की तरफ भेजा जा रहा है।