{"_id":"67ad0a40eafac0ab3f0458bf","slug":"jammu-police-patroling-jammu-news-c-10-lko1027-544201-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: गुम्मट में पुलिस की गश्त, देह व्यापार की मिली थीं शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: गुम्मट में पुलिस की गश्त, देह व्यापार की मिली थीं शिकायतें
विज्ञापन
महिला पुलिस के साथ विवेकानंद चौक से गुम्मट, बस स्टैंड और इंदिरा चौक का इलाका खंगाला
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर में दिनदहाड़े देह व्यापार की शिकायतों पर अमल करते हुए पुलिस ने गश्त की। महिला पुलिस के साथ बस स्टैंड पुलिस टीम ने विवेकानंद चौक से लेकर गुम्मट, बस स्टैंड और इंदिरा चौक तक गश्त कर मौजूदा लोगों से पूछताछ की। लोगों से उनके पहचान पत्र और क्षेत्र में रुकने या आने का कारण पूछा। पुलिस टीमों के पहुंचते ही कुछ महिलाएं मौके से भाग निकलीं।
जानकारी के अनुसार कुछ महिलाएं गुम्मट, इंदिरा चौक के आसपास, बीसी रोड, ज्यूल क्षेत्र में दिन को सक्रिय रहती हैं, जो देह व्यापार में शामिल हैं। स्थानीय दुकानदारों और लोगों ने इसका कड़ा विरोध करते हुए बस स्टैंड और नबाबाद पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।
बताया कि पूरा दिन कुछ महिलाएं सक्रिय रहती हैं। क्योंकि बस स्टैंड और आसपास के इलाके में बड़े स्तर पर लोग बाहर से आते हैं। इसलिए ये महिलाएं सक्रिय होती है। इसे देखते हुए पुलिस की टीमों ने उक्त इलाकों को खंगाला। हालांकि पुलिस की सूचना मिलने से पहले ही महिलाएं मौका पाकर भाग निकलीं। पुलिस की तरफ से कुछ राहगीरों से पूछताछ की गई।