{"_id":"66ca18762b71f645be0ffa7f","slug":"jammu-police-arrested-11-members-of-inter-state-gang-in-cab-driver-murder-case-2024-08-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir News: कैब चालक की हत्या में खुलासा, जम्मू से बाहर के निकले आरोपी, 11 दबोचे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir News: कैब चालक की हत्या में खुलासा, जम्मू से बाहर के निकले आरोपी, 11 दबोचे गए
Sat, 24 Aug 2024 11:00 PM IST
अनुज कुमार
पीटीआई, जम्मू
पीटीआई, जम्मू
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 24 Aug 2024 11:00 PM IST
सार
जम्मू पुलिस ने कैब ड्राइवर की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा किया है। हत्या के आरोप में अंतरराज्यीय अपराधियों के 11 सदस्यीय गिरोह को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू में कैब ड्राइवर की हत्या के मामले में पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। जम्मू पुलिस ने कैब ड्राइवर की हत्या के मामले में कार्रवाई की है। सभी आरोपी अंतरराज्यीय गिरोह के बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि अंतरराज्यीय अपराधियों के 11 सदस्यीय गिरोह को एक कैब ड्राइवर की हत्या के आरोप में पकड़ा है। ड्राइवर का शव बरामद हो गया है। कैब ड्राइवर जम्मू का रहने वाला है और नाम मंगल सिंह बताया जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने आगे कहा कि शुक्रवार को बजालता जंगल से शव बरामद हुआ। पांच दिन पहले वह रियासी जिले के कटरा से यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर छोड़ने के लिए लौट रहा था।
विज्ञापन
जम्मू के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जोगिंदर सिंह ने इसकी जानकारी प्रेस वार्ता के दौरान दी। पुलिस ने हरियाणा के रतिया फतेहबाद इलाके से अंतरराज्यीय अपराधियों के एक गिरोह को गिरफ्तार किया है। हत्या की वारदात को पुलिस ने सुलझा दिया है।