{"_id":"633acdeb741f2b3c944e8c5e","slug":"jammu-phe-dailywazer-strike-crossed-105-days-protest-in-support-of-pending-demands","type":"story","status":"publish","title_hn":"PHE Daily Wagers: जम्मू में लंबित मांगों के समर्थन में अस्थाई कर्मियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PHE Daily Wagers: जम्मू में लंबित मांगों के समर्थन में अस्थाई कर्मियों ने किया प्रदर्शन
Mon, 03 Oct 2022 05:26 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 03 Oct 2022 05:26 PM IST
सार
प्रदर्शनकारियों ने मांगें जल्द पूरी करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह प्रदेश के दौरे पर पहुंच रहे हैं। उन्हें उम्मीद जगी है कि वे उनकी मांगों को अनदेखा नहीं करेंगे।
विज्ञापन
Jammu Protest
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपनी लंबित मांगों के समर्थन में जलशक्ति विभाग के अस्थाई कर्मचारियों ने 105 दिनों से हड़ताल पर हैं। सोमवार को उन्होंने नारेबाजी करते हुए रोष व्यक्त किया। प्रदर्शनकारियों ने मांगें जल्द पूरी करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह प्रदेश के दौरे पर पहुंच रहे हैं। उन्हें उम्मीद जगी है कि वे उनकी मांगों को अनदेखा नहीं करेंगे।
विज्ञापन
इंप्लाइज यूनाइटेड फ्रंट के पदाधिकारियों ने कहा कि उनकी मांगें हल नहीं हो रही हैं। ऐसे में अब गृहमंत्री से अपील की जा रही है। मांगों पर गौर नहीं किया जा रहा है। अभी तक कोई भी अधिकारी वार्ता के लिए आगे नहीं आया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आंदोलन को और तीव्र बनाने पर भी रणनीति बनाई जाएगी। प्रदेशभर में 22 हजार के करीब कर्मचारी सेवाएं दे रहे हैं। अभी तक नियमितीकरण पर कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। कुछ कर्मचारी सेवानिवृत्त होने वाले हैं, लेकिन उन्हें तीन सौ रुपये दिहाड़ी मिल रही है। इससे परिवार का गुजारा चलाना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
क्या हैं कर्मचारियों की मांगें
- यूटी की तर्ज पर मानदेय दिया जाए
- एसआरओ 64 लागू किया जाए
- कर्मचारियों को 72 माह का बकाया वेतन जारी किया जाए
- समय अवधि पूरी कर चुके कर्मचारियों को नियमित किया जाए