फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu: People will get facilities under smart city project, carry bags will be used instead of polythene

जम्मू-कश्मीर: स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत लोगों को मिलेंगी सुविधाएं, पॉलिथीन की जगह कैरी बैग का होगा इस्तेमाल

Sat, 17 Jun 2023 03:36 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 17 Jun 2023 03:36 PM IST
सार

जम्मू में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत लोगों को सुविधाएं मिलनी हैं। इसके लिए सभी को जागरूक होना पड़ेगा। इस पर केंद्रीय शहरी एवं आवास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि स्मार्ट सिटी के तहत काम सुचारु रूप से करवाने के लिए केंद्र से टीम भेजी जाएगी।

विज्ञापन
Jammu: People will get facilities under smart city project, carry bags will be used instead of polythene
जम्मू नगर निगम की तरफ आयोजित कार्यक्रम के दौरान अतिथि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्मार्ट सिटी जम्मू को विकास के लिए श्रीनगर की तुलना में सात करोड़ रुपये ज्यादा मिले हैं। परियोजना पर काम तेज गति से होना चाहिए, लेकिन कुछ लोग विकास नहीं चाह रहे। इस कारण काम शुरू होने पर स्टे लगाने की नौबत आ रही है। शहर के प्रबुद्ध लोग इसे लेकर अन्य लोगों को जागरूक करें, ताकि विकास कार्य हो सकें।

विज्ञापन


यह बातें उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सेल्यूलोज स्टार्च बैग लांच करने के दौरान कहीं। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत लोगों को सुविधाएं मिलनी हैं। इसके लिए सभी को जागरूक होना पड़ेगा। इस पर केंद्रीय शहरी एवं आवास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि स्मार्ट सिटी के तहत काम सुचारु रूप से करवाने के लिए केंद्र से टीम भेजी जाएगी।
विज्ञापन


जहां पर रुकावट डाली जा रही है, वहां पर लोगों से बातचीत कर हल निकाला जाएगा। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत शहर को आधुनिक बनाना है। काम रुकने नहीं दिए जाएंगे।  वहीं, उपराज्यपाल  ने पॉलिथीन बैग के विकल्प के रूप में कैरी बैग विकसित करने के लिए डीआरडीओ की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि यह शहरी परिदृश्य को बदलने, तेजी से टिकाऊ विकास और नागरिकों के जीवन को आसान बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। खाद्य और पानी में घुलनशील बैग प्लास्टिक प्रदूषण के बढ़ते खतरे को रोकने के लिए सबसे अच्छा विकल्प है।

युवा हमारे शहरों में प्लास्टिक प्रदूषण को कम करने के अलावा आर्थिक, वाणिज्यिक और सामाजिक गतिविधियों को मजबूत करने के लिए समुदायों का नेतृत्व करेंगे। प्लास्टिक प्रदूषण के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए जम्मू नगर निगम, व्यक्तियों, स्कूली बच्चों, विभिन्न संगठनों की सराहना की। खासकर पॉलिथीन मुक्त जम्मू अभियान, वाकथन, वृत्तचित्रों के जरिये। इस मौके पर शैक्षणिक संस्थानों, छात्रों, संगठनों और मीडियाकर्मियों को सम्मानित भी किया गया।

2014 के बाद जरूरतमंदों के लिए नया आयाम स्थापित 

केंद्रीय पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्री स. हरदीप पुरी ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद के शासन में जरूरतमंदों के लिए सेवाओं में एक नया आयाम स्थापित करते हुए लोक कल्याणकारी योजनाओं के लिए भरपूर धन आवंटित किया गया है। इन योजनाओं से योग्य लाभार्थियों को ही लाभान्वित किया जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री शुक्रवार को बाहू निर्वाचन क्षेत्र में लाभार्थी सम्मेलन में बोल रहे थे। केंद्रीय मंत्री पुरी ने सम्मेलन के दौरान नरेंद्र मोदी सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने वाले लोगों से बातचीत की। देशभर में 11.75 करोड़ शौचालयों का निर्माण किया गया है।

9.6 करोड़ उज्ज्वला योजना कनेक्शन, पीएम आवास योजना के तहत जरूरतमंदों को आवास मुहैया करवाना, स्वनिधि योजना के तहत 36 लाख स्ट्रीट वेंडर्स को लाभ दिया गया। कोविड में महिलाओं को 20 करोड़ का नकद लाभ प्रदान आदि किया गया।

पार्टी नेता विबोध गुप्ता ने कहा कि जम्मू कश्मीर के लोगों के जीवन में एक परिवर्तन दिखाई दे रहा है जो उनकी सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सुधार लाने में क्रांतिकारी साबित हुआ है। सांसद गुलाम अली खटाना ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आगामी भी कई कल्याणकारी योजनाएं लाई जा रही हैं।

प्रिया सेठी ने कहा कि देश के लोगों के लिए कल्याणकारी योजनाएं बनाते समय महिलाओं का ध्यान रखा गया है। इस दौरान डा. नरेंद्र सिंह, रेखा महाजन, अयोध्या गुप्ता आदि मौजूद रहे।

डीआरडीओ की बनाई थैलियों को अपनाने का आह्वान

केंद्रीय शहरी एवं आवास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोगों से पॉलिथीन की थैलियों का प्रयोग नहीं करने और डीआरडीओ द्वारा विकसित टिकाऊ थैलियों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में स्वच्छता आंदोलन देश, विशेष रूप से शहरी केंद्रों को सतत विकास और विकास के पथ पर अग्रसर कर रहा है। आज स्वच्छता सरकार की प्राथमिकता बन गई है। उन्होंने कहा कि यह अन्य सभी सरकारी योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन का सिद्धांत बन गया है। 

सरकार ने अल्पसंख्यकों को लाभान्वित किया

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को केंद्रीय आवास व शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात कर अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। पुरी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कल्याणकारी योजनाओं से अल्पसंख्यक समुदाय को सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा प्रदान की गई है।

इन योजनाओं ने समुदाय की एक बड़ी आबादी को लाभान्वित किया है। जबकि यूटी में पहले की सरकारों ने इन्हें सिर्फ वोट बैंक के लिए इस्तेमाल किया। पुरी ने कहा कि समुदाय के लोगों के लिए सरकार ने बहुत कुछ किया है, लेकिन फिर भी कोई मुद्दा लंबित होने पर गंभीरता से देखा जाएगा और समुदाय की आकांक्षाओं को हल किया जाएगा।

इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव डा. नरेंद्र सिंह, रंजोध सिंह नलवा, डीडीसी सदस्य मोहम्मद इकबाल मलिक, संतोख सिंह, बलविंदर सिंह, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

राहुल व आतिशी की टिप्पणी को गंभीरता से न लें

जम्मू। मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अमेरिका में की गई टिप्पणी को लेकर उन पर तंज कसते हुए कहा कि उनकी टिप्पणियों को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस की कथनी और करनी में अंतर है। उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) की नेता और दिल्ली की मंत्री आतिशी पर भी निशाना साधा।  

भारत में अल्पसंख्यकों की स्थिति पर गांधी की टिप्पणी पर पुरी ने उन्हें 1984 के सिख विरोधी दंगों और असम में नीली नरसंहार की याद दिलाई, जिसमें 2,000 लोगों की जान चली गई थी। दो युवा नेता हैं। एक अमेरिका जाते हैं... एक और युवा नेता हैं ... वह इंग्लैंड जाती हैं और कहती हैं कि भारत में 35 करोड़ लोग भूखे हैं।



प्रधानमंत्री 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दे रहे हैं। यहां ये 35 करोड़ कहां से आए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इन नेताओं द्वारा की गई इन टिप्पणियों को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed