{"_id":"643867cbfff912e178045a13","slug":"jammu-pdp-president-mehbooba-mufti-will-reach-jammu-today-on-a-four-day-visit-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu : चार दिवसीय दौरे पर आज जम्मू पहुंचेंगी पीडीपी अध्यक्ष महबूबा, सियासत के अलावा इफ्तार में होंगी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu : चार दिवसीय दौरे पर आज जम्मू पहुंचेंगी पीडीपी अध्यक्ष महबूबा, सियासत के अलावा इफ्तार में होंगी शामिल
Fri, 14 Apr 2023 02:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 14 Apr 2023 02:06 AM IST
सार
इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के अलावा कोर ग्रुप और प्रमुख कार्यकर्ताओं से बैठकें कर जम्मू संभाग के सियासी परिदृश्य पर मंथन करेगी। वहीं, 15 अप्रैल को इफ्तार में भी शामिल होंगी।
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीडीपी की अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती शुक्रवार 14 अप्रैल को जम्मू के चार दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगी। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के अलावा कोर ग्रुप और प्रमुख कार्यकर्ताओं से बैठकें कर जम्मू संभाग के सियासी परिदृश्य पर मंथन करेगी। वहीं, 15 अप्रैल को इफ्तार में भी शामिल होंगी।
विज्ञापन
पार्टी सूत्रों के अनुसार महबूबा मुफ्ती चार दिवसीय दौरे के दौरान जम्मू शहर में ही ज्यादातर समय रहेंगी और पार्टी की गतिविधियों को यहां बढ़ाने के लिए पार्टी नेताओं से चर्चा कर कई फैसले भी लेंगी। महबूबा मुफ्ती जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे की बहाली तक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान कर चुकी हैं।
विज्ञापन
ऐसे में वह पार्टी नेताओं से इस विषय पर भी चर्चा करेंगी कि आगामी विधानसभा चुनाव में पीडीपी का अहम चेहरा कौन रहेगा। वहीं, जम्मू संभाग में पीडीपी की गतिविधियों व आगामी कार्यक्रमों पर भी चर्चा की जाएगी। 15 अप्रैल को पीडीपी नेताओं की तरफ से इफ्तार का आयोजन किया जा रहा है। इसमें भी महबूबा शामिल होंगी।
विज्ञापन
अपने दौरे के दौरान महबूबा मुफ्ती की पत्रकार वार्ता भी प्रस्तावित है। इसमें वह भाजपा पर निशाना साध सकती हैं। खासतौर से युवाओं में बढ़ती बेरोजगारी के अलावा कई अन्य विषयों पर वह भाजपा व केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश करेंगी।